Home दुर्गावती डुमरी गांव में रात में मनचलों ने दो मोटरसाइकिल को जलाया

डुमरी गांव में रात में मनचलों ने दो मोटरसाइकिल को जलाया

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र अंतर्गत डुमरी गांव में मनचलों से वाहन स्वामियों में खौफ है। शनिवार की रात अज्ञात मनचलो के द्वारा घर के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिल को जला देने का मामला सामने आया है। मिेली जानकारी के मुताबिक शनिवार की रात अज्ञात मनचलो ने दरवाजे के सामने खड़ी दो मोटरसाइकिलों को आग लगाकर जला दिया। वहीं पूर्व में भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम अज्ञात मनचलो के द्वारा दिए जाने की बातें बताई गई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

दुर्गावती थाना

बताया जा रहा है कि डुमरी गांव निवासी इमरान खान की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल एवं एनामुल खान के एक रिश्तेदार की मोटरसाइकिल घर के सामने खड़ी थी। यह दोनों लोग एक ही परिवार के हैं। शनिवार को दरवाजे के सामने मोटरसाइकिल खड़ा कर अपने घर चले गए रात लगभग 2:00 बजे जब गाड़ी जलने जैसी तड़तड़ाहट की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर निकले तो देखा की दोनों मोटरसाइकिलों में आग लगी हुई है। जिसे बुझाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन तब तक एक मोटरसाइकिल पूरी तरह जल चुकी थी तथा दूसरी को अधूरी जलते हुए बचा लिया गया । जली हुई मोटरसाइकिल देख लोग हैरान है।

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

वही घटनास्थल पर लोगों ने देखा कि खाली बोतल पड़ी है। जब लोगों ने खाली बोतल की तहकीकात की तो बोतल से पेट्रोल जैसी तीखी गंध महसूस किया गया। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अज्ञात मनचलों ने दोनों मोटरसाइकिल को जला दिया है। जिसके बाद पीड़ित द्वारा पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई गई है। वहीं ग्रामीणों की मानो तो कहते हैं कि गांव में अज्ञात मनचलो का आतंक बढ़ गया है। लगभग 14 दिन पूर्व बीते लगभग 17 दिसंबर की रात गांव में ही खड़े तीन स्कॉर्पियो वाहनों का भी बेवजह शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर किया गया था। जिसमे एक वाहन गांव के ही शहनवाज खान तथा दुसरी वाहन शिवजी रावत पूर्व (बीडीसी)की थी तथा निकट खडी तीसरी वाहन का भी शिशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। वही इस घटना से पुर्व की बात कि जाए तो करीब दो वर्ष पूर्व गांव के ही साजीद खान की मोटरसाइकिल को भी मनचलों ने बधार के सिचाई पम्प पर खड़ी रहने के दौरान जला दिया था। मामले से संबंधित जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि इस घटना से संबंधित आवेदन मिला है मामले की छानबीन करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

Exit mobile version