दुर्गावती (कैमूर), बिहार: बक्सर के राजद सांसद एवं पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह अपने बेतुके और अजीबोगरीब बयानों के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। रविवार को कैमूर जिले के दुर्गावती में आयोजित एक सभा के दौरान उन्होंने एक बार फिर विवादित टिप्पणी कर दी। इस बार निशाना बने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दोनों उपमुख्यमंत्री और चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर। इतना ही नहीं, उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी टिप्पणी कर दी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम पर हमला
सभा के दौरान सुधाकर सिंह ने कहा: “नीतीश कुमार ब्रेन डेड मुख्यमंत्री हैं। उनके बदले में जैसे हाथी पागल हो जाते हैं, वैसे ही भाजपा और आरएसएस ने इस सरकार को संभालने के लिए दो ऊंट (डिप्टी सीएम) लगा दिए हैं। इस सरकार में एक नहीं बल्कि कई मुख्यमंत्री हैं। अधिकारी भी अपने मन से चिट्ठी निकालते हैं। सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। बिहार की जनता अब इनको बेदखल कर देगी।”
प्रशांत किशोर पर तंज
राजद सांसद ने प्रशांत किशोर पर भी निशाना साधते हुए कहा: “प्रशांत किशोर बताएं कि 2014 में मोदी के साथ मिलकर उन्होंने ‘हर साल 2 करोड़ नौकरी’ और ‘15 लाख खाते में’ का नारा दिया था। क्या उन्होंने इसके लिए कभी माफी मांगी? 2015 में नीतीश कुमार को सत्ता में लाने का काम किया, 2020 में भी अलग-अलग दलों के लिए प्रचार किया। ऐसे निकम्मे लोग जिन्होंने संस्थाओं को बर्बाद किया, अब नकाबपोश दल बनाकर राजनीति कर रहे हैं। इनसे क्या उम्मीद करनी है?”
पीएम मोदी और ट्रंप पर बयान
सुधाकर सिंह ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा पीएम मोदी को ‘द ग्रेट प्राइम मिनिस्टर ऑफ इंडिया’ कहने पर कटाक्ष किया।
उन्होंने कहा: “ट्रंप मोदी को ग्रेटफुल भी कह सकते थे और बेवकूफ भी कह सकते थे, लेकिन शायद बेवकूफ बोलने में उन्हें शर्मिंदगी हुई होगी। मोदी विदेशी ताकतों के सामने झुके रहते हैं। उनकी विदेश नीति, रक्षा नीति, गृह नीति सब ट्रंप तय करेंगे तो ट्रंप को तो खुशी ही होगी कि मोदी वही करते हैं जो वे कहते हैं। मोदी जी प्रधानमंत्री की रीढ़ खो चुके हैं।”
सभा में उठाए कई मुद्दे
सभा के दौरान सुधाकर सिंह ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने मनरेगा घोटाले, गंगाजल परियोजना और किसानों को मुआवजे में धांधली जैसे मुद्दों को उठाया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार चरम पर है और सरकार किसानों को बलि का बकरा बना रही है।
👉 यह पूरा बयान अब बिहार की सियासत में गरमा-गरमी का नया मुद्दा बन गया है।