Home पटना डॉ भीम सिंह ने बोला, सरकार की अनदेखी से पंच व सरपंच...

डॉ भीम सिंह ने बोला, सरकार की अनदेखी से पंच व सरपंच देंगे सामूहिक इस्तीफा

Bihar:  पटना, भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ भीम सिंह ने कहा कि सरकार एक मामले में सर्वोच्च न्यायालय में शपथ पत्र देकर कहती है कि ग्राम कचहरी अच्छा काम कर रही है लेकिन सरकार की उदासीनता से यह मृतप्राय हो गई है। उन्होंने कहा कि पंचायती राज अधिनियम 2006 के तहत ग्राम कचहरी को कई अधिकार दिए गए हैं। विशेष कानून के साथ आईपीसी की 40 धाराओं के तहत पंच सरपंचों को अधिकार प्राप्त है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्राम कचहरियों की अधिकारों में बढ़ोतरी होनी चाहिए लेकिन जो अधिकार दिए गए उसे भी कार्यान्वित करने की व्यवस्था नहीं की गई।  जिसका परिणाम आज यह है कि ग्राम कचहरियों में सैकड़ों पद रिक्त हैं। निर्विरोध चुने जाने की स्थिति में भी लोग नामांकन नहीं कर रहे। राज्य सरकार की अनदेखी के कारण लोगों में ग्राम कचहरी को लेकर उत्साह नहीं है क्योंकि यहां न कार्य है, न कोष है और न ही कर्मी हैं। आज प्रदेश की पंच, सरपंच और उपसरपंच अपने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलनरत है। सरकार को चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो 12 जनवरी को सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। सरकार उनसे 31 दिसंबर तक का समय मांगी थी।

कर्मनाशा बाजार में पसरा मातम, सर्पदंश से डेढ़ साल के मासूम की मौत

टेंपो की तलाशी में मिला करीब 60 किलो मांस, पुलिस ने दो संदिग्ध तस्करों को दबोचा

दुर्गावती और जगदहवा डैम में दिखे मगरमच्छ, जिउतिया पर्व को लेकर प्रशासन सतर्क

लोहरदगा से कानपुर ले जाए जा रहे 31 मवेशी बरामद, कंटेनर जब्त; तीन तस्कर गिरफ्तार

दुर्गावती में शराब पार्टी पर पुलिस की छापेमारी, नाबालिग समेत दो विधि-विरुद्ध बालक पकड़े गए; दो गिरफ्तार

कैमूर में 37 मवेशियों से लदा कंटेनर जब्त, तीन गिरफ्तार; सासाराम से यूपी ले जाने की थी तैयारी

प्लास्टिक पाइप फैक्ट्री में छिपाकर रखा था गांजा, 27 किलो बरामद,एक गिरफ्तार; ओडिशा नंबर की कार भी जब्त

टोल प्लाजा पर पुलिस को देख भागने लगा कंटेनर, पीछा कर पकड़ा तो अंदर मिले 28 मवेशी; तीन तस्कर गिरफ्तार

NH-19 पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 147 पशु बरामद; चालक गिरफ्तार

रक्षा बंधन के बाद घर लौट रही मां-बेटियों को अज्ञात वाहन ने रौंदा, महिला की मौत; दो बेटियां गंभीर

प्रदेश में 1.25 लाख जनप्रतिनिधि आंदोलनरत है और इस्तीफा देने की तैयारी में है। भाजपा सरकार से मांग है कि आंदोलनरत पंच, सरपंच और उपसरपंच के संघ को सरकार वार्ता के लिए बुलाए और उनकी समस्या के समाधान की कोशिश करे। 10 वर्ष पूर्व 31 दिसंबर 2013 को सरकार ने ग्राम कचहरी में सुधार के लिए 20 सूत्री कार्य योजना बनाई थी और इसकी घोषणा सदन में की गई थी लेकिन इसमें एक भी पूरी नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इसके तहत पगड़ी देने, मानदेय बढ़ाने, इंश्योरेंस कराने तक की व्यवस्था देने की बात की घोषणा हुई थी। अगर ग्राम कचहरी की व्यवस्था सही हो तो न्यायालयों पर बोझ कम होगा, लेकिन यह सरकार अक्षम है और हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि अगर 12 जनवरी को इतनी बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि इस्तीफा दे देंगे तो प्रदेश में वैधानिक संकट उत्पन्न हो जाएगा।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version