Home दुर्गावती सर्प डंस से महिला की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

सर्प डंस से महिला की हुई मौत, घर में मचा कोहराम

Bihar: कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा सोमवार की रात बिलासपुर गांव में सर्पदंश से एक महिला की मौत हो गई। जिसकी पहचान बिलासपुर गांव निवासी तारकेश्वर शर्मा की पत्नी ममता देवी के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला रोज की तरह सोमवार की रात्रि 9:00 बजे  खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने के लिए जा रही थी। इसी दौरान घर में पहले से घुसे सर्प ने महिला को काट लिया। जिसके बाद आनन-फानन में स्वजन महिला को इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृत महिला की फाइल फोटो
मृत महिला की फाइल फोटो

जंहा चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं मंगलवार की सुबह स्वजन महिला के शव को लेकर दुर्गावती थाना पहुंचे, जहां से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया एवं शाम में पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के स्वजन को सौप दिया गया। इस घटना के बाद स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस घटना से मृतक के चारो बच्चे पूरी तरह अनाथ हो गए। उनके सर से माँ की ममता का साया हमेशा के लिए समाप्त हो गया। मृतका का बड़ा पुत्र अनीश शर्मा उम्र 17 साल का है। वहीं बड़ी लड़की आकांक्षा शर्मा उम्र 14 वर्ष की ,तीसरी संतान लड़की आराधना कुमारी 11 वर्ष  एवं छोटी लकड़ी आरोही शर्मा 6 वर्ष की है। सभी का रो रो के बुरा हाल है।

 

 

 

Exit mobile version