Home कैमूर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया...

पुलिस ने भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार

Bihar:  कैमूर जिले के मोहनियां अनुमंडल के नुआंव थाना पुलिस के द्वारा बीते दो दिनों के अंदर भारी मात्रा में शराब के साथ दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जबकि वही एक तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।गिरफ्तार तस्करों की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के बड्ढा गांव निवासी स्व.रामजी पांडे के पुत्र दरोगा पांडे व कुदरा थाना क्षेत्र के सलथुआं निवासी सुरेंद्र सिंह के पुत्र टिंकू कुमार के रूप में की गई है। मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए नुआंव थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बड्ढा गांव का दारोगा पांडे अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsसूचना की पुष्टि के बाद पुलिस डॉग स्क्वायड के साथ उक्त गांव में पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद से पता चला कि तस्कर घर में गड्ढा खोदकर शराब को छिपाकर रखा है। जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्यवाई करते हुए मौके से 35 पीस ब्लू लाइम देशी शराब बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि दूसरी गिरफ्तारी शुक्रवार को भोर में करीब 3:30 बजे हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि यूपी से भारी मात्रा में शराब लेकर बाइक सवार तस्कर थाना क्षेत्र की सीमा की ओर जा रहे है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए नुआंव कारीराम सड़क पर अकोल्ही गांव के शिव मंदिर के पास तिमुहानी पर दो मोटरसाइकिल सवारों को रोका गया। इसमें एक मोटरसाइकिल पल्सर थी जबकि दूसरी प्लेटिना थी।

पीएम आवास योजना के लाभुकों को मिला बड़ा सम्मान, किसी को स्वीकृति तो किसी को सौंपी गई गृह प्रवेश की चाबी

चैनपुर में शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

शौच के लिए घर से निकली 18 वर्षीय छात्रा की तालाब में मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप

हाटा मारपीट कांड में पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी जयराम चौहान गिरफ्तार

तालाब की ओर गई 21 वर्षीय युवती अचानक लापता, पड़ोसी गांव के युवक पर भगाकर ले जाने का आरोप

शेरपुर में तालाब बना मौत का कुआं, नहाने गए 17 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत

चोरी के ई-रिक्शा का सौदा करने जा रहे थे युवक, पुलिस जांच में खुला राज

15 वर्षीय किशोरी लापता, पिता ने पड़ोसी युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का लगाया आरोप

जमीन के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप, महिला से 3 की जगह 6 डिसमिल कराई रजिस्ट्री; स्टांप पेपर पर भी फर्जीवाड़े का दावा

सावन की तीसरी सोमवारी और नागपंचमी पर शिवालयों में उमड़ी भीड़, हांडी फोड़ व पारंपरिक खेलों में दिखा उत्साह

जिसके बाद पल्सर सवार तस्कर बाइक व शराब को छोड़ अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग निकला। एक तस्कर सलथुआं निवासी टिंकू कुमार को पुलिस ने शराब के साथ दबोच लिया। दोनो बाइकों पर कुल 428 पीस देशी शराब बरामद हुई। मोटरसाइकिल और शराब को बरामद करते हुए तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया गया। फरार तस्कर उक्त गांव का ही रोहित कुमार है। दोनों तस्करों को मेडिकल जांच के बाद शुक्रवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। भागे हुए तस्कर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

गया में बड़ी पुलिस कार्रवाई: 45 लाख की ज्वेलरी डकैती का खुलासा, मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, लूटा गया सोना बरामद

गया में बारात के दौरान दर्दनाक हादसा: डीजे वाहन की टक्कर से मासूम की मौत, तीन घायल

पारिवारिक कलह को लेकर पुत्र ने की पिता की हत्या

सोना लूट कांड का खुलासा, थानाध्यक्ष समेत 5 पुलिसकर्मी निलंबित

राज्यसभा सीट पर अड़े जीतन राम मांझी, एनडीए छोड़ने का दिया संकेत

आरपीएफ की सतर्कता से बड़ा खुलासा, कछुआ तस्करी विफल

गया जंक्शन पर वन्य जीव तस्करी नाकाम, 76 जीवित कछुए बरामद

आईटीबीपी जवान ने गोली मार किया आत्महत्या, मचा हड़कंप

चलती ट्रेन को पकड़ने की कोशिश में यात्री की हुई दर्दनाक मौत

गया में एनडीए प्रत्याशी डॉ. अनिल कुमार पर जनसंपर्क के दौरान हमला, कई घायल – वाहनों में तोड़फोड़, फायरिंग की भी सूचना

 

 

Exit mobile version