Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवालपुर पेट्रोल पंप के समीप बाइक से जा रहे एक युवक पर दो अज्ञात अपराधियों ने हत्या के नियत से गोली चला देने की बात सामने आई है, हालांकि युवक बाल बाल बच गया, जिसके बाद मामले को लेकर तीन लोगों पर नामजद एवं दो अज्ञात के विरुद्ध थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, पीड़ित युवक की पहचान साहेब जमा खान पिता आलमगीर खान के रूप में हुई है जो ग्राम बड़ी तकिया का निवासी हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले को लेकर चैनपुर थाने में साहेब जमा खान ने दिए आवेदन में बताया है वह चैनपुर इंजेक्शन दिलवाने के लिए किए गए थे, जहां से वह घर वापस लौट रहे थे, तभी भुवालपुर मुस्कान पेट्रोल पंप के समीप बाइक से आ रहे दो अज्ञात लोगों के द्वारा इनके ऊपर गोली चला दी गई उस दौरान यह बाइक से गिर गए और गोली बगल से निकल गई, जिस कारण यह बाल बाल बच गए, इसके बाद दोनों अज्ञात लोग मौके पर से भाग निकले।
पीड़ित युवक के मुताबिक, जब यह चैनपुर से निकल रहे थे तभी ग्राम बिड्डी के निवासी पंकज चौबे एवं खनांव के निवासी टहलू पांडे इनके तरफ दिखाकर किसी को कुछ बता रहे थे, मगर यह ध्यान नहीं दिए और अपने घर की तरफ चल दिए, लगभग एक सप्ताह पूर्व ग्राम सिकठी़ के निवासी उत्तम पटेल पिता सतीश पटेल द्वारा इन्हें जान से मारने की धमकी दी गई थी, इन्हें पूर्ण विश्वास है उत्तम पटेल के कहने पर ही संबंधित दोनों लोगों के द्वारा अज्ञात लोगों को इनकी पहचान कराई गई और इनकी हत्या करने का प्रयास किया गया है। मामले में जानकारी लेने पर थानाध्यक्ष विजय प्रसाद के द्वारा बताया गया फायरिंग के मामले में एक आवेदन प्राप्त हुआ है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।
Views: 509