Bihar: गया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बैरागी मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों के द्वारा गोली मार एक युवक की हत्या कर दी गई है। वही यह पूरा वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जिसमें साफ देखा जा सकता है की चार अपराधी हाथ में पिस्टल लेकर पहले युवक के सामने तान दी और फिर एक-एक कर ताबड़तोड़ चार गोली मारकर हत्या कर फरार हो गए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मृतक युवक की पहचान बैरागी मोहल्ला निवासी उपेंद्र पासवान के 19 वर्षीय पुत्र सुभब कुमार के रूप में की गई है, जो किसी काम से घर के बाहर निकला ही था कि पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने नजदीक से गोली मार दी, जिससे घटनास्थल पर हीं युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है मृतक के पिता उपेंद्र पासवान का मोहल्ले के एक युवक से पिछले 5 वर्षों से विवाद चल रहा था।
पुराने विवाद को लेकर किसी अपराधी से हत्या करवाने का आरोप लगाया है। वही घटना की सुचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस बल मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया। वही इस घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल ने बताया कि छापेमारी की जा रही है। आस-पास के सीसीटीवी फुटेज कैमरा खंगाला जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है
Views: 203