Bihar: सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर बाजार से एक खबर सामने आ रही है, जंहा अपने दुकान में सोए हुए व्यक्ति को अपराधियों के द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया है। वही बगल में सोई 8 वर्षीय भतीजी की गोली लगने से मौत हो गई है। जख्मी युवक की पहचान बेला थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी संतोष साह ऊर्फ बेचन के रूप में की गई है। वही मृतिका साक्षी कुमारी संतोष के भाई जयप्रकाश साह की पुत्री बताइ जा रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्राप्त जानकारी के अनुसार संतोष का श्रीरामपुर बाजार में बिजली के सामान व हार्डवेयर का दुकान है तथा ठेकेदारी का भी कार्य करता है। जख्मी युवक ने बताया कि रात को खाना खाकर घर से दुकान पर आकर सो गया। बाद में उसकी पत्नी और भतीजी भी आ गई। दुकान के बाहर चारपाई पर वह अपने भतीजी के साथ सोया था। करीब 12:00 बजे रात्रि में उसके गांव का ही दीपक कुमार तीन अज्ञात के साथ आकर हथियार के बल पर गले से तीन भर का आठ हनुमानी निकाल लिया उसके बाद हत्या की नियत से मुंह पर गोली मारा। उसके बाद तीन और गोली मारा।
जिसमे से एक गोली मेरी भतीजी को लगी जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने संतोष को इलाज के लिए रिंग बांध स्थित निजी क्लीनिक में भर्ती कराया है। वही मृतिका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घटना का कारण बताने से जख्मी परहेज कर रहा है। पुलिस को मौके से कई खोखा बरामद हुआ है। घटना की बाबत पूछे जाने पर बेला थानाध्यक्ष ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जांच शुरू है कारण का पता नही चल पाया है।
Views: 548