Home रोहतास रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना

Bihar: रोहतास जिले के बिक्रमगंज गांधी मैदान में काराकाट लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के द्वारा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा गया की जिस तरह से डायनासोर पृथ्वी से हमेशा के लिए लुप्त हो गए उसी तरह भारत से 10 वर्षो के बाद कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी। आगे उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों को चर्चा करते हुए कहा कि हमने देश के गरीबों को राशन दिया, 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड, गरीब माताओं के लिए मुफ्त में गैस सिलेंडर – चूल्हा दिया, मुद्रा लोन, किसान सम्मान राशि, शौचालय निर्माण, निःशुल्क कोरोना का टीका सहित कई कार्य गरीबों के कल्याण के लिए किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

यह एहसान नहीं आपका अधिकार था। हमलोग शासक नहीं सेवक बनकर देश की जनता का सेवा करते हैं। आगे उन्होंने कहा अब कोई भी आतंकी किसी भी घटना को अंजाम देकर भाग नहीं सकता है। हमारे बहादुर सैनिक वहीं ढेर कर देंगे और जरूरत पड़ती है तो उनके घर मे घूंस कर भी मारते हैं। अब सीमा से गोलीबारी की स्थिति में हमारे सैनिक बिना किसी के आदेश का इंतजार किये जबाबी कार्रवाई करते हैं। यह 56 इंच के सीने का कमाल है। 52 साल के कांग्रेस के शासन काल मे भारत का जो कद होना चाहिए था वह नहीं हो पाया। आज पूरा विश्व भारत की सुनता है। रक्षा मंत्री ने कहा कि रूस यूक्रेन युद्ध में भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेस्की से बात कर साढ़े चार घंटे युद्ध रुकवाया और अपने देश के 24 हजार छात्रों को सुरक्षित अपने देश लाया।

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

धन्नी धर्मनाथ मंदिर में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

एसटीएफ–पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, किया गया गिरफ्तार

पुलिस लाइन के पास युवक की गोली मार हत्या, मचा हड़कंप

आर्केस्ट्रा विवाद में युवक की चाकू मार हत्या, मचा कोहराम

 रक्षा मंत्री ने कहा कि बिहार के अनपढ़ भी राजनीति को समझता है। यहां के सभी लोग बहुत जागरूक हैं। उन्होंने कहा कि आरजेडी की हवा निकल रही है। लालटेन का तेल समाप्त हो रहा है। बुझने के कगार पर है इसलिए भभक रहा है। हम अपने वादा के अनुसार जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाया, अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण हो गया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केंद्र में मोदी की मजबूत सरकार बनाने के लिए एनडीए प्रत्याशी उपेन्द्र कुशवाहा के पक्ष में मतदान करने और चुनाव चिन्ह सिलेंडर के सामने की बटन दबाने की अपील किया। सभा को पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह, एनडीए प्रत्याशी उपेंद्र कुशवाहा, पूर्व विधायक राज ने संबोधित किया। इनके अलावा पूर्व सांसद मीना सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, जदयू नेत्री अरुणा सिंह, कंचन देवी, नंद कुमार सिंह, अखिलेश्वर कुमार सिंह, डॉ मनीष रंजन आदि ने संबोधित किया व मंच पर उपस्थित थे।

मोहनिया में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-हेरोइन और शराब के साथ चार गिरफ्तार

मोहनियां में पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, तीन पिकअप से 27 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

मोहनिया में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पति और सास गिरफ्तार, गला दबाकर हत्या का आरोप

तंत्र-मंत्र के नाम पर 9 लाख के जेवर हड़पे, बीमार मामा को ठीक करने का दिया झांसा; पिता-पुत्र गिरफ्तार

मुठानी में रेलवे सिग्नल केबल चोरी का पर्दाफाश, बोरी में केबल लेकर जाते तीन पकड़े गए, पूछताछ में दो बार केबल काटने की बात कबूली

बच्चों के झगड़े ने लिया हिंसक रूप, आमने-सामने आए दो पक्ष; पथराव में युवक घायल

मोहनिया में निर्माणाधीन मकान की तीसरी मंजिल से गिरा मजदूर, इलाज के दौरान मौत

धान रोपनी से लौट रहीं महिलाओं से भरा ई-रिक्शा पलटा, चार घायल; दो की हालत गंभीर

कमरे में सो रहे पेंटर को जहरीले सांप ने डंसा, हालत बिगड़ने पर हायर सेंटर रेफर

बगीचे में सो रहे युवक पर देर रात हमला, कंधे में गोली लगने से गंभीर; वाराणसी रेफर

 

 

 

Exit mobile version