Home सारण प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी, 2 घायल

प्रेम प्रसंग को लेकर हुई गोलीबारी, 2 घायल

स्थिति गंभीर देखते हुए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल  रेफर कर दिया। 

Bihar: सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र के नरांव गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा शनिवार को प्रेम प्रसंग के विवाद को लेकर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अवतार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजवाया। इस सम्बन्ध में ग्रामीणों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध को लेकर दो पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। यही विवाद शनिवार को खुनी रूप ले लिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsदरसल नरांव गांव के आत्मा सिंह के 22 वर्ष से पुत्र प्रकाश कुमार सिंह एवं मदनपुर के स्व. मनोज सिंह के पुत्र विश्वजीत कुमार सिंह उर्फ करीमन पर विवाद के दौरान एक पक्ष के द्वारा गोली चला दिया गया। जिससे प्रकाश कुमार सिंह के छाती और पेट में गोली लगी, जबकि विश्वजीत कुमार सिंह के पैर में गोली लगी। गोली लगने के बाद दोनों घायलों को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए पटना मेडिकल कालेज अस्पताल रेफर कर दिया।

वही इस मामले में पुलिस ने अवतार नगर थाना क्षेत्र के डुमरी गांव के दो युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है। सारण एएसपी राम पुकार सिंह ने बताया कि नरांव गांव में प्रेम प्रसंग के विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें दो युवक जख्मी हुए हैं। दोनों का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए गिरफ्त में लिया है। इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति फिलहाल सामान्य है।

 

 

Exit mobile version