Home वैशाली व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधी को पुलिस ने...

व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Bihar: वैशाली जिले के औधोगिक क्षेत्र थाना की पुलिस के द्वारा एक व्यवसाई से रंगदारी मांगने के मामले में दो अपराधियों को गिरफ्तार किये जाने का मामला सामने आया है। साथ ही गिरफ्तार अपराधियों के पास से  मोबाइल एवं अन्य सामान को बरामद किया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मामले से सम्बंधित जानकारी देते हुए वैशाली एसपी हर किशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि औद्योगिक थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक व्यवसायी करण कुमार पिता सुबोध सिंह को फोन कॉल के माध्यम से 10 लाख रूपये रंगदारी की मांग की गई थी एवं रंगदारी न देने पर हत्या करने की धमकी दी गई थी। उक्त मामले कि सुचना प्राप्त होते ही औद्योगिक क्षेत्र थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले कि गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक वैशाली के द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र थानाध्यक्ष एवं जिला आसूचना इकाई टीम को शामिल किया गया था।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

उक्त गठित टीम के द्वारा मानवीय आसूचना एवं तकनीकी अनुसंधान के आधार पर रंगदारी मांगने वाले दो अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों से पुछ-ताछ के क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि एक ट्रक ड्राइवर से मोबाईल चोरी कर उसके सिमकार्ड को अपने फोन में लगा कर कॉल कर उक्त व्यवसायी से रंगदारी की मांग की गई थी। रंगदारी मांगने में प्रयुक्त दोनो मोबाईल को बरामद कर लिया गया है एवं घटना में शामिल अन्य अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापेमारी की जा रही है। गिरफ्तार अपराधी बिदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर निवासी स्वर्गीय संजय सिंह के पुत्र आदित्य कुमार एवं भगवान लाल सिंह के पुत्र संजय सिंह बताया गया है। घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल एवं ट्रक ड्राइवर का चोरी किया गया एक मोबाईल बरामद किया गया है।

बच्चे का अपहरण कर हत्या मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

8 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले दो आरोपितों को मृत्युदंड

निलंबित अंचलाधिकारी प्रिंस राज के घर विजिलेंस टीम ने मारा छापा, मचा हड़कंप

भागकर शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की हत्या

सनकी युवक ने भाई के बहू की कुदाल से काटकर कर दी हत्या

कोर्ट ने परिस्थिति जन्य साक्ष्य के आधार पर दुष्कर्म व हत्या मामले में ठहराया दोषी करार

आपसी विवाद में सनकी युवक ने मां बेटे को कुदाल से काट कर दी निर्मम हत्या

संदिग्ध अवस्था में छत से गिरकर उत्पाद विभाग में कार्यरत निजी वाहन चालक की मौत

वार्ड सदस्य के पति की हत्या, पुलिस ने दो खोखा किया बरामद

गैंगरेप और वीडियो वायरल मामले में पुलिस ने दो और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version