Home भोजपुर मांगो को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन पुलिस ने की लाठी चार्ज

मांगो को लेकर छात्रों ने किया प्रदर्शन पुलिस ने की लाठी चार्ज

Bihar: आरा में वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में सीनेट की बैठक में शामिल हुए राज्यपाल के सामने मांगो को लेकर छात्र संगठनों के द्वारा प्रदर्शन किया गया जहां पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज कर दिया गया। इस लाठी चार्ज में कई छात्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। आंदोलन में कौन-कौन छात्र संगठन शामिल है। यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों को ज्यादा चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह यूनिवर्सिटी में सीनेट का बैठक आयोजित हुई थी। जिसमें बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अवर्लेकर शामिल होने आए थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS news

उनके सामने एबीवीपी और अन्य छात्र संगठनों के द्वारा राज्यपाल का घेराव करते हुए विद्रोह प्रदर्शन किया जाने लगा। इस दौरान माहौल काफी गर्म हो गया और पुलिस को लाठी चार्ज जैसा कदम उठाना पड़ा। इस दौरान पूरे यूनिवर्सिटी कैंपस में भगदड़ की स्थिति बन गई और छात्राएं भागते पीटते दिखाई दिए कैंपस में मौजूद गड्ढे और नाली में भी गिरते दिखाई दिए। यूनिवर्सिटी में छात्र संगठन में पहले ही घेराव की चेतावनी दिए थे छात्र संगठनों ने छात्र हित से जुड़े सवालों को लेकर सीनेट की बैठक का घिराव करने की बात कहे थे। छात्र संगठन एबीवीपी, छात्र आइसा, छात्र राजद, छात्र संघर्ष समिति सहित अन्य संगठन घेराव करने का प्लान बनाए हुए थे। इन लोगों की 21 सूत्री मांग थी जिसको पूरा नहीं किया जा रहा था। उसके विरोध में राज्यपाल का घेराव करने का प्लान बनाया गया था और जैसे ही बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अवर्लेकर सीनेट की बैठक में शामिल होने यूनिवर्सिटी कैंपस पहुंचे वैसे ही छात्र संगठन ने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया इसके बाद भोजपुर एसपी के निर्देश पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज किया गया।

मोहनियां अस्पताल में शव छोड़कर फरार होने के मामले में महिला गिरफ्तार, मृतक से संबंध होने की बात सामने आई

ट्रेन से घर लौट रहे युवक की मोहनिया अस्पताल में मौत, शव छोड़कर महिला समेत तीन लोग फरार; CCTV से खुलेगा राज

सिलौंधा मोड़ पर डंपर ने 9वीं की छात्रा को रौंदा, मौके पर मौत, मुआवजे की मांग पर दो घंटे सड़क जाम

तीन लाख की लूट और गोलीकांड में मोहनिया से आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

ड्यूटी प्वाइंट से नदारद मिले पांच यातायात पुलिसकर्मी, एसडीएम ने लिया संज्ञान रोस्टर के मुताबिक 14 कर्मियों की होनी थी तैनाती

एक बाइक पर निकले तीन दोस्त, नहर में समा गई जिंदगी; बघिनी में तीन मौतों से पसरा मातम

पत्तल की दुकान से बिक रही थी प्रतिबंधित ट्रामाडॉल, पुलिस ने दो को दबोचा

सर्पदंश से 10 वर्षीय बच्ची की मौत झाड़-फूंक में बीता समय, अस्पताल पहुंचने तक 10 साल की ज्योति ने तोड़ा दम

टोल प्लाजा पर पुलिस की कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; तीन गिरफ्तार, बारुन से उन्नाव ले जाए जा रहे थे मवेशी

चार महीने बाद मायके से ससुराल लौटी नवविवाहिता, बंद मिला दरवाजा; पति के घर के बाहर बैठी धरने पर

जिसमें कई छात्र और छात्राएं बुरी तरह से जख्मी हो गए कई लोगों के सर भी फट गए हैं। जिनका इलाज स्थानीय नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। वही जब भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार से लाठी चार्ज के बारे में पूछा गया तो उनके द्वारा इनकार करते हुए बताया कि छात्रों पर पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज नहीं किया गया है बल्कि उनको हटाया जा रहा था। हटाने के क्रम में हल्की-फुल्की छात्रों  को खरोच आई है। हम लोग राज्यपाल के आगे से इनको हटा रहे थे। जिसमें खरोच आई है। लाठी चार्ज जैसा कोई मामला नहीं है। वही लाठी चार्ज के बाद छात्र संगठन यूनिवर्सिटी कैंपस में ही धरने पर बैठे हैं और अभी भी राज्यपाल से मिलने का प्रयास कर रहे हैं। गंभीर रूप से जो जख्मी हुए हैं उनमें एवीबीपी जैन कॉलज अध्यक्ष शौर्य पाठक है इनका गम्भीर रूप से सर फटा है। दूसरे जख्मी एवीबीपी राजवर्धन चौबे है। वहीं छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुलिस पर कई संगीन आरोप लगाए गए हैं। नेताओं ने आरोप लगाते हुए बोला कि हमलोग छात्र हित में 21 सूत्री मांगों को रखे थे लेकिन विश्विद्यालय प्रसाशन के द्वारा लगातार अनदेखा किया जा रहा था। जिसके बाद आज हमलोग राज्यपाल के सामने अपनी मांगों को रखने आये थे। लेकिन पुलिस के द्वारा हमलोगों पर लाठी चार्ज कर दिया गया। इतना ही नही पुरुष पुलिस के द्वारा छात्राओ के साथ अभद्र व्यवहार किया गया और छत्राओं पर पुरुष पुलिस लाठी से हमला किये।

पीएफ भुगतान को लेकर सफाई कर्मियों का काम बंद, भभुआ में जगह-जगह जमा हुआ कचरा

सात साल से पत्नी से अलग था युवक, घर में मिला शव; तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

नवरात्रि से पहले भभुआ के दुर्गा मंदिर में सेंधमारी, माता के लाखों के गहने चोरी; एक युवक हिरासत में

भभुआ में नगर परिषद के ट्रैक्टर की चपेट में आई 8 साल की बच्ची, इलाज के दौरान मौत

सांप के डसने के बाद अस्पताल की जगह झाड़-फूंक, महिला की मौत; 4 माह की बच्ची के सिर से उठा मां का साया

32 हजार के बिल को लेकर निजी अस्पताल में विवाद, गर्भवती मरीज को रोकने का आरोप, सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस

भभुआ में 14 सितंबर को लगेगा जिला स्तरीय रोजगार मेला, 1500 तक निजी नौकरियों के अवसर

जमीन विवाद में चली गोली, कट्टा-खोखा के साथ युवक गिरफ्तार; भभुआ पुलिस की कार्रवाई

भभुआ सदर अस्पताल में डीएम का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

कैमूर ज्वेलरी लूटकांड का खुलासा, अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार; झारखंड में 5 और दबोचे गए

Exit mobile version