Home भोजपुर घरेलु विवाद में नशेड़ी देवर ने दो भाभियों का हाथ काटा, आरोपित...

घरेलु विवाद में नशेड़ी देवर ने दो भाभियों का हाथ काटा, आरोपित गिरफ्तार

आरा सदर अस्पताल में इलाज के लिए लाई गई घायल महिला

Bihar: भोजपुर जिले के गजराजगंज थाना क्षेत्र के सरफाफर गांव से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा गुरुवार को  घरेलू विवाद में एक नशेड़ी देवर के द्वारा धारदार भुजाली से अपनी दो भाभियों का हाथ काट दिया गया है। वही एक भाभी का दायां हाथ को काटकर दो भागो में  बंट दिया गया है। हालांकि की घटना की सुचना मिलते ही गजराजगंज पुलिस मौके पर पहुंच आरोपित देवर भुपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार को भी जब्त कर लिया गया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल आरा में भर्ती किया गया। जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया है। दोनों महिलाओं के पति सीआरपीएफ में कार्यरत बताए जा रहे हैं। वही इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि गुरुवार को करीब 11:00 बजे दिन में सरफाफर गांव निवासी भूपेंद्र यादव ने घरेलू विवाद में अपने भाई रविन्द्र यादव की पत्नी प्रतिभा देवी के हाथ पर भुजाली से वार कर दिया। जिससे उनका हाथ दो टुकड़े में बंट गया। वही उन्हें बचाने आई दूसरे भाई राघवेन्द्र यादव की पत्नी नीलू देवी पर भी भुजाली से वार कर दिया गया।

जिसके बाद घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए सदर अस्पताल आरा लाया गया। सूचना मिलते ही गजराजगंज ओपी प्रभारी हरि किशोर शर्मा के नेतृत्व में पुलिस सरफाफर गांव स्थित घर पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपित भूपेन्द्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपित से भी पूछताछ कर रही है। इधर, घायल महिला ने बताया कि वह जब बच्चों को नहला रही थी तभी देवर आकर झगड़ा करने लगा। इसके बाद विरोध करने पर धारदार हथियार से वार कर दिया।

 

Exit mobile version