Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि मृतक प्रमोद कुशवाहा पियनिया बाजार में मिठाई दुकान चलाते थे साथ ही वे राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता भी थे। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर प्रमोद कुशवाहा को बुलाया था। इसके बाद वे अपने पुत्र के साथ बाइक से निकले, किन्तु देर रात तक वह घर नहीं लौटे। स्वजन रातभर खोजबीन करते रहे। इस बीच शुक्रवार की सुबह बेलघाट गांव के समीप उनका शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष दीपक कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
पुलिस ने घटनास्थल से एक खाली कारतूस, मृतकों की बाइक और एक बुलेट बरामद की है। हालांकि हत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और काल डिटेल्स के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है। घटना की जानकारी मिलते ही भोजपुर एसपी राज ने घटनास्थल पर पहुंच दोहरे हत्याकांड का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि मृतक के स्वजन से पूछताछ में प्रेम -प्रसंग में हत्या की बात सामने आ रही है। एक परिवार पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही एफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल पर साक्ष्य एकत्रित किया।