Home रामगढ़ मधुमक्खी के झुंड ने वृद्ध महिला को डंसा, इलाज के दौरान मौत

मधुमक्खी के झुंड ने वृद्ध महिला को डंसा, इलाज के दौरान मौत

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सदुल्लहपुर गांव में एक वृद्ध महिला पर मधुमक्खी के झुंड के द्वारा हमला कर देने का मामला सामने आया है। इस दौरान मधुमक्खी के डंसने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन गुरुवार को अहले सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ का रेफरल अस्पताल

 

मृतक महिला की पहचान सदुल्लहपुर गांव के स्व. तुफानी बिंद की पत्नी लेदिया कूंवर के रूप में की गई है। घटना से संबंधित जानकारी देते हुए सदुल्लहपुर- डरवन पंचायत के मुखिया अंबिका बिंद ने बताया कि बुधवार की शाम महिला गांव से पश्चिम बगीचे में पेड़ से सुखी लकड़ी चुनने गई थी। पति की मौत के बाद वह घर में अकेली हीं रहती थी। उसका इकलौता पुत्र बाहर के शहर में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। महिला खाना पकाने के लिए बगीचे से अक्सर सुखी लकड़ी लाया करती थी। बुधवार को जब वह बगीचे में लकड़ी चुन रही थी, इसी दौरान अचानक भंवरों के झुंड ने उसपर हमला कर दिया।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

अचानक हमले से घबरा कर महिला जान बचाने के लिए भागने के क्रम में जमीन पर गिर पड़ी। इस दौरान मधुमक्खी ने महिला के पुरे शरीर में जगह जगह काट कर जख्मी कर दिया। कई जगहों पर मधुमक्खी का डंक धंसा हुआ था। महिला के बचाने के शोर पर ग्रामीण बगीचे में पंहुचे और कंबल ओढ़कर किसी तरह जख्मी महिला को मधुमक्खी से बचाकर गांव के हीं निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। इलाज के दौरान गुरुवार की अहले सुबह जख्मी महिला ने दम तोड़ दिया।

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

Exit mobile version