Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजन करने लगे तलाश
हादसे के बाद स्थानीय स्तर पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। दूसरी तरफ, शिव लाल चौधरी जब काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन उनकी तलाश में जुट गए। परिवार के लोग लगातार उनकी खोजबीन करते रहे, लेकिन देर रात तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। बताया जाता है कि सोमवार की सुबह पुलिस ने परिजनों को सड़क दुर्घटना में शिव लाल चौधरी की मौत होने की सूचना दी। यह खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजन आनन-फानन में सदर अस्पताल भभुआ पहुंचे। वहां शव देखते ही परिवार के लोगों का धैर्य जवाब दे गया और अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।
चार बच्चों की जिम्मेदारी छोड़ गए शिव लाल
शिव लाल चौधरी की असमय मौत से परिवार का भविष्य संकट में पड़ गया है। उनके परिवार में 22 वर्षीय बेटी अंशु कुमारी, 19 वर्षीय नागेश्वरी कुमारी, 17 वर्षीय अंजनी कुमारी और करीब 10 वर्षीय पुत्र राजा राम चौधरी हैं। पिता की अचानक मौत से बच्चों और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस घर में परिवार की खुशियां थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है। इधर, सदर अस्पताल भभुआ में पुलिस की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। फिलहाल दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की पहचान नहीं हो सकी है। हादसे के बाद वाहन चालक के मौके से फरार होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की आवश्यक जांच कर रही है।