Home चैनपुर शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस...

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

कैमूर के चैनपुर में शराब पीकर हंगामा करते छह लोग गिरफ्तार

Bihar: कैमूर, बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब पीकर हंगामा करने वालों की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अलग-अलग गांवों और स्थानों पर छापेमारी कर शराब के नशे में हंगामा कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कुछ लोगों द्वारा शराब पीकर हंगामा किए जाने से स्थानीय ग्रामीण परेशान थे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने चैनपुर थाना पुलिस को दी। शिकायत मिलते ही थानाध्यक्ष गिरीश कुमार के निर्देश पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। पुलिस को मौके पर पहुंचा देखकर कुछ लोगों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सशस्त्र बलों की मदद से सभी को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार लोगों की पहचान दुबे के सरैया गांव निवासी लालमुनी राम के पुत्र विजय राम, सोनाबो गांव निवासी शिवशंकर शुक्ला के पुत्र इंद्रजीत कुमार, भुवालपुर निवासी लालमुनी बिंद के पुत्र इंदल कुमार, नौघरा निवासी लालमुनी राम के पुत्र मुन्ना राम, हाटा निवासी राजेंद्र चौहान के पुत्र रामचरण चौहान तथा भभुआ थाना क्षेत्र के करीमनचक निवासी गुड़हु बिंद के पुत्र भानु बिंद के रूप में हुई है।

मेडिकल जांच में शराब पीने की पुष्टि

थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि सभी छह लोग अलग-अलग स्थानों पर शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे। पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद सभी की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध शराबबंदी कानून के तहत सुसंगत धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

Exit mobile version