Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने शुरू की कानूनी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलने पर रामगढ़ थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, भभुआ भेजने की प्रक्रिया की गई। इस संबंध में रामगढ़ थानाध्यक्ष सुमित कुमार ने बताया कि अलीपुर गांव निवासी करीब 10 वर्षीय अंकित कुमार की सर्पदंश से मौत हुई है। मामले में पुलिस नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
अंकित की कम उम्र में हुई मौत से गांव के लोग भी स्तब्ध हैं। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों के लिए इस दुख को सहन करना बेहद मुश्किल हो रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है।