Home चैनपुर धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27...

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

कैमूर के चैनपुर में खेत में टूटा बिजली का तार, करंट से 27 वर्षीय किसान की मौत

Bihar: कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में खेत में धान की कटाई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक युवा किसान की जान चली गई। खेत के ऊपर से गुजर रहा एलटी विद्युत तार अचानक टूटकर युवक के ऊपर गिर पड़ा। करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के सतौना गांव निवासी स्वर्गीय केशव खरवार के 27 वर्षीय पुत्र आलोक खरवार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि आलोक अपने परिवार के साथ गांव के बधार में धान की कटाई करवा रहे थे। इसी दौरान अचानक ऊपर से गुजर रहा एलटी विद्युत तार टूटकर नीचे गिर गया। खेत में मौजूद आलोक तार की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए चैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। हाटा नगर पंचायत के अध्यक्ष रमेश कुमार जायसवाल ने पोस्टमार्टम हाउस में जानकारी देते हुए बताया कि धान की कटाई के दौरान बिजली के एलटी तार की चपेट में आने से आलोक खरवार की मौत हुई है। मृतक विवाहित थे और उनके तीन बच्चे हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने शुरू की कानूनी प्रक्रिया

मामले में चैनपुर थानाध्यक्ष गिरीश कुमार ने बताया कि विद्युत करंट की चपेट में आने से युवक की मौत होने की जानकारी मिली है। हालांकि, परिजन उन्हें सीधे भभुआ सदर अस्पताल लेकर चले गए थे। भभुआ पुलिस द्वारा शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

 

Exit mobile version