Home रामगढ़ रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक...

रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

कैमूर के रामगढ़ में ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर, दो युवक गंभीर घायल

रेफरल अस्पताल में लोगों की भीड़

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र में सिसौड़ा मोड़ के समीप ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल रामगढ़ रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

रामगढ़ थाना

घायलों की पहचान किसनपुरा गांव निवासी अक्षय कुमार गुप्ता और अजीत कुमार यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिसौड़ा मोड़ के पास ईंट लदे ट्रैक्टर और बाइक की अचानक टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के दौरान एक घायल की हालत अधिक गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि, दुर्घटना के कारणों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

Exit mobile version