Home मोहनिया अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की...

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार की रात्रि घेघियां गांव के समीप एनएच 30 पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। मृतक की पहचान मोहनियां थाना क्षेत्र के कौड़ीराम ग्राम निवासी अनिल कुशवाहा के पुत्र राजन कुमार के रूप में की गई है। जबकि वहीं घायल व्यक्ति उसी गांव के ईशू बैठा का पुत्र सुधीर कुमार बैठा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनिया थाना

जिन्हें अनुमंडल अस्पताल मोहनिया से प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजन कुमार एवं सुधीर कुमार बैठा बुधवार को किसी काम से बैरी गांव गए थे। रात में बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान एनएच 30 मोहनिया-आरा पथ पर घेघियां गांव के समीप वे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। दोनों युवक सड़क के किनारे पड़े थे। सड़क पर वाहनों के टक्कर की आवाज सुनकर ग्रामीण दौड़े। उनके द्वारा डायल 112 को सूचित किया गया।

डीहा मोड़ पर दो पक्षों में भिड़ंत, युवक को घेरकर पीटने का आरोप; आठ लोगों के खिलाफ शिकायत

मसोई में घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, महिला के साथ घर में घुसकर मारपीट; गहने छीनने का भी आरोप

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे छह गिरफ्तार, मारपीट का फरार आरोपी भी धराया

धान की कटाई करने आए 26 वर्षीय मजदूर की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत से मचा हड़कंप

धान की कटाई के दौरान टूटा बिजली का तार बना काल, 27 वर्षीय किसान की करंट से मौत

सरकारी स्कूलों की बदहाली पर भाकपा माले का प्रदर्शन, 17 विद्यालयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

तस्करी का नया तरीका नाकाम, बाइक पर लदी 225 लीटर शराब बरामद; अंधेरे में फरार हुआ तस्कर

पुलिस की दोहरी कार्रवाई, नशे में हंगामा कर रहे चार गिरफ्तार, वारंटी दो सगे भाई भी धराए

शराब के नशे में हंगामा करना छह लोगों को पड़ा भारी, पुलिस ने अलग-अलग जगहों से दबोचा

दो साल से लापता बेटे का सुराग नहीं, पिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या कर शव गायब करने का आरोप

पुलिस ने दोनों घायल युवकों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने राजन कुमार को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल सुधीर कुमार का प्राथमिक इलाज किया गया। इसके बाद बेहतर इलाज को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मोहनियां के थानाध्यक्ष अवधेश कुमार मातहतों के साथ अनुमंडल अस्पताल पहुंचे। मृतक व घायल के स्वजनों से जानकारी ली। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद रात में ही शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।

छठ घाट के पोखरे में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

रामगढ़ विधानसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की नजर, स्ट्रांग रूम खुलने से सियासी सरगर्मी तेज, 30 वोटों के मामूली अंतर से हुआ था हार-जीत का फैसला

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे भागड़ा के पास NH-319A पर हुआ हादसा

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम

दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार

कैमूर: विजयादशमी की रात छत से गिरकर महिला की मौत, मेले की रौनक के बीच पसरा मातम

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, मेड़ा आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई की तैयारी

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर

रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

 

Exit mobile version