Home मोहनिया पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

पुलिस ने 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना की पुलिस के द्वारा 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करो की पहचान बड़ा बाजार निवासी सलामुद्दीन इद्रीसी पिता स्व. निजामुद्दीन इद्रीसी व स्टूवरगंज निवासी अजय कुमार केशरी, पिता उमा साह के रूप में की गई है। वही गिरफ्तार तस्कर अजय अंतर्राज्यीय हेरोइन तस्कर है, जो यूपी के अदल हाट थाना कांड संख्या 112/24 एनडीपीएस एक्ट का नामजद अभियुक्त है। इस संबंध में जानकारी देते हुए मोहनियां डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात गुप्त सूचना मिली कि अनुमंडल कार्यालय के बगल में एक युवक के द्वारा नशीले पदार्थ की खरीद बिक्री की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News जिसके बाद पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल कार्यालय के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ लिया गया। जिसने अपना नाम अजय कुमार केसरी बताया। तलाशी लेने पर उसके पैंट की जेब से 4.16 ग्राम हीरोइन जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि वह बड़ा बाजार निवासी सलामुद्दीन इद्रीसी से हेरोइन की खरीदारी करता है। वह एक पुड़िया हेरोइन को 800 रुपये में बेचता है। इसके अलावा वह स्टूवरगंज निवासी रियासत, पिता गुलाम कादिर तथा फैजल पिता बाबू मियां से भी हेरोइन खरीदता है।

आनंद मोहन की रिहाई पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बोले मंत्री दिलीप जायसवाल, कहा- न्यायालय के निर्णय पर टिप्पणी उचित नहीं

प्रेम संबंध में पति की हत्या की साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर रेता गला; किशनगंज में धान के खेत से मिला शव

छठ घाट में तोड़फोड़ के बाद सड़क पर उतरे ग्रामीण, बेलौरी-सोनौली मार्ग घंटों रहा बाधित

पाकिस्तान से कथित संपर्क और कट्टरपंथी वीडियो प्रसारित करने का आरोप, युवक गिरफ्तार, आठ यूट्यूब चैनल बनाकर फैलाता था आपत्तिजनक वीडियो

पूर्णिया में ‘नटवरलाल’ रोहित का बड़ा ठगी नेटवर्क उजागर, एयरपोर्ट से भरोसा जीतकर डॉक्टर को लाखों के जेवर से लगाया चूना

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का बड़ा बयान, सीमांचल को यूनियन टेरिटरी बनाने की साजिश का आरोप

101 करोड़ की कैश डील का खुलासा: पनोरमा ग्रुप पर आयकर का शिकंजा, 400 खरीदार रडार पर

इंटर की परीक्षा देकर लौट रहे छात्र को दिनदहाड़े मारी गोली, बाइक सवार बदमाश फरार

सीओ के फर्जी हस्ताक्षर से नाजिर ने 24.27 लाख रुपये की कराई फर्जी निकासी, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शराब पिलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

जिसके बाद अजय की निशानदेही पर बड़ा बाजार निवासी सलामुद्दीन इद्रीसी के घर पर पुलिस के द्वारा छापेमारी की गई तो उसके घर से झोला में रखी 13.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जिसके बाद दुर्गा पड़ाव मोहनिया के समीप से सलामुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही दो अन्य कारोबारी रियासत व फैसल की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अजय अंतरराज्यीय हेरोइन तस्कर है। बीते जून माह में यूपी के अदलहाट थाना क्षेत्र में 500 ग्राम हीरोइन पकड़ी गई थी। जिसमें अजय नामजद अभियुक्त है। सलामुद्दीन के खिलाफ 13 अप्रैल को मोहनियां थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। नशा के कारोबारी के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है। दुर्गा पूजा बाद इसमें और तेजी आएगी।

मसही गांव के पास सोन नहर में दिखा विशाल अजगर, पानी में तैरते सांप को देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

भगवानपुर में सड़क हादसे ने बुझाया घर का चिराग, पांच साल की सृष्टि की मौत से गांव में मातम

मुंडेश्वरी बाजार में सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग महिला की मौत

चोरी के जेवरात के बंटवारे की तैयारी में जुटे 10 लोग गिरफ्तार, पुलिस ने टेंपो भी किया जब्त

दो देसी कट्टों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, अवैध शराब की छापेमारी के दौरान पुलिस को मिली सफलता

शराब के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव मामले में, दो महिलाएं गिरफ्तार

दो दिनों से लापता युवक का सुवरन नदी में मिला शव, मौत की गुत्थी उलझी

अमरपुर गांव में पशु बांधने के विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में तीन लोग घायल

चोरी की बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार, भगवानपुर पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ प्यार, मुंडेश्वरी धाम में हुई शादी; पति से अनबन के बाद नवविवाहिता की मौत, मायके ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

 

 

 

 

 

Exit mobile version