Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कसेर पंचायत के बहुरी गांव के निकट सुन्दरी मोड़ पर बीते 05 मई की रात दो पक्षों के बीच मारपीट के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें मर्ची गांव के दो युवक अंतू यादव पिता राजेंद्र यादव तथा लव पाण्डेय उर्फ बमबम पाण्डेय पिता स्व. श्रीराम पाण्डेय के सीने में गोली लगी थी। जिनका ट्रामा सेंटर वाराणसी में इलाज किया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

वही उस घटना के मुख्य आरोपी को बेलांव थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे भगवानपुर थाने को सौंपा है। जिसे स्थानीय थाने की पुलिस के द्वारा कानूनी कार्रवाई करते हुए रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गोली काण्ड का गिरफ्तार आरोपी भगवानपुर व बेलांव थाने के सिमा पर स्थित सिंघी गांव निवासी स्व. बालेश्वर दूबे का पुत्र ईश्वर दूबे बताया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी थानाध्यक्ष सांतनु कुमार ने बताया कि इस घटना में कुल पांच नामजद अभियुक्त हैं।
जिनमें से दो अभियुक्तों को पुलिस ने घटना के कुछ दिनों बाद ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था, अब इस घटना के मुख्य आरोपी ईश्वर दूबे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जबकि शेष दो आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए पुलिस जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है।
Views: 451