Home भगवानपुर नदी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, शव बरामद

नदी में डूबने से अधेड़ की हुई मौत, शव बरामद

Bihar: कैमूर जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा टोड़ी गांव के पश्चिम में स्थित सूरन नदी में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई, दरसल अधेड़ युवक भैंस चारा रहा था। इसी दौरान भैंस नदी में प्रवेश कर गई तो भैंस चरा रहा कैलाश मालाह नदी में भैंस को बचाने के लिए स्वयं भी कूद गया। भैंस तो नदी से पार कर गई लेकिन कैलाश मालाह पानी के तेज धार से बह गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद परिजनों के द्वारा डूबे कैलाश मालाह की काफी खोजबिन किया गया, किन्तु कहीं कुछ पता नहीं चला। वही  शनिवार की सुबह भगवानपुर के पथलवा घाट नदी के पास सुबह नदी में शौच करने गए लोगों ने शव को नदी में तैरते हुए देखा। जिसके बाद हो हल्ला हुआ तो मृतक का पुत्र रमाशंकर वहां पहुंचकर अपने पिता के शव की पहचान किया। बताया जाता है कि मृतक का स्थाई पता कैमूर जिले के दुर्गावती थाना के दहला गांव है।

किन्तु वर्तमान में वह थाना क्षेत्र के गांव टोड़ी के नई बस्ती में अपना घर बनाकर रह रहा था, जंहा किसी के याहा भैंस चराने का काम करता था। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार व पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडे नदी के पास पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया।

 

Exit mobile version