Home नुआंव नुआंव में दिव्यांग वृद्ध की लाठी से पीटकर निर्मम हत्या

नुआंव में दिव्यांग वृद्ध की लाठी से पीटकर निर्मम हत्या

Bihar: मोहनियां अनुमंडल के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत बासनपुर गांव में शुक्रवार की शाम चिढ़ाने को लेकर हुए विवाद में एक दिव्यांग वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नुआंव थाना के बासनपुर गांव निवासी धर्मदेव यादव (दिव्यांग) उनको गांव के अशिष्ट युवा और बच्चे चिढ़ाते थे। जिस पर वे गुस्सा में गाली गलौज करते हुए खदेड़ते थे। शुक्रवार की शाम को भी ऐसा ही हुआ। दरवाजे के सामने बैठे दिव्यांग धर्मदेव यादव को कुछ युवकों ने चिढ़ाया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जिस पर वे आग बबूला होकर लाठी चला दिए। जिसके बाद प्रतिक्रिया में उनकी ही लाठी से पीटकर उनकी हत्या कर दी गयी। घटना की सुचना पर पहुंची नुआंव थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कागजी कार्यवाही पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। शनिवार को पुलिस ने शव को उनके स्वजनों को सौंप दिया।स्वजनों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक धर्मदेव यादव को पांच पुत्र व दो पुत्रियां हैं। दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। पांच में चार पुत्र बाहर रहते हैं। पिता की हत्या की जानकारी मिलने पर वे शनिवार को घर आ रहे हैं। इसके बाद दाह संस्कार किया जाएगा।

छठ घाट के पोखरे में डूबने से 8 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में पसरा मातम

रामगढ़ विधानसभा चुनाव पर हाईकोर्ट की नजर, स्ट्रांग रूम खुलने से सियासी सरगर्मी तेज, 30 वोटों के मामूली अंतर से हुआ था हार-जीत का फैसला

रामगढ़ में बड़ा हादसा टला: पानी से भरे गहरे गड्ढे में गिरी कार, दो युवक बाल-बाल बचे भागड़ा के पास NH-319A पर हुआ हादसा

रामगढ़ में दर्दनाक हादसा: सांप के डसने से 10 वर्षीय अंकित की मौत, घर में पसरा मातम

दशहरा की रात महिला की संदिग्ध मौत का खुला नया अध्याय, दहेज हत्या के आरोप में पति, सास और देवर गिरफ्तार

कैमूर: विजयादशमी की रात छत से गिरकर महिला की मौत, मेले की रौनक के बीच पसरा मातम

फर्जी प्रमाण पत्र से नौकरी पाने का आरोप, मेड़ा आंगनबाड़ी सेविका पर कार्रवाई की तैयारी

रामगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: पेड़ से टकराई बाइक, 28 वर्षीय युवक की मौत; दूसरा गंभीर

रामगढ़ में सड़क हादसा: ईंट लदे ट्रैक्टर से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर, हायर सेंटर किया गया रेफर

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

घटना के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए मोहनियां के डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि नुआंव थाना के बासनपुर गांव में शुक्रवार की शाम धर्मदेव यादव नामक वृद्ध की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गयी है। इस मामले में मृतक के पुत्र सुनील यादव ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराने को आवेदन दिया है। जिसमें बासनपुर ग्राम निवासी रमेश यादव इनके पुत्र गोपाल यादव, कन्हैया यादव व राम जनम यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। सभी आरोपित फरार हैं। जिनकी गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को मृतक के शव को स्वजनों को सौंप दिया गया।

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

 

 

 

Exit mobile version