Home नुआंव मार्केट करने निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंडियन गैस एजेंसी के सामने...

मार्केट करने निकले युवक की संदिग्ध मौत, इंडियन गैस एजेंसी के सामने बगीचे से मिला शव

मार्केट करने निकले युवक का शव इंडियन गैस एजेंसी के सामने बगीचे से बरामद।

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन

कैमूर (भभुआ): कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब नुआंव बाजार स्थित इंडियन गैस एजेंसी के सामने सड़क के उस पार एक बगीचे से एक युवक का शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान नुआंव थाना क्षेत्र के कारीराम गांव निवासी उमा शंकर सिंह के पुत्र श्रवण कुमार सिंह के रूप में हुई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन

प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रवण कुमार सिंह घर से नुआंव बाजार मार्केट करने के लिए निकला था, लेकिन देर रात तक घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने काफी खोजबीन की, पर उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी बीच सुबह पुलिस द्वारा शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन थाना पहुंचे और शव की पहचान की।

सिर पर चोट, सड़क हादसे की आशंका
भभुआ सदर अस्पताल पहुंचे मृतक के ममेरा भाई सुमित यादव ने बताया कि शव के सिर पर खून के निशान थे, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। हालांकि परिजनों ने पुलिस से पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
सूचना मिलने पर नुआंव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया, जहां आवश्यक प्रक्रिया के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पुलिस का बयान
इस संबंध में नुआंव थानाध्यक्ष ने बताया कि सुबह इंडियन गैस एजेंसी के सामने सड़क के उस पार स्थित बगीचे से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया था। बाद में परिजनों के पहुंचने पर मृतक की पहचान कारीराम गांव निवासी श्रवण कुमार सिंह के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Exit mobile version