Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र अंतर्गत महरथा गांव में बीते शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। वही इस मारपीट में घायल हुए आसाम राइफल्स के जवान अशोक यादव की मौत हो गई है। दरसल बीएचयू के आईसीयू में उनका इलाज चल रहा था। जंहा बुधवार की रात उनकी मौत हो गई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आपको बता दे की भूमि विवाद में विपक्षी सुशील कुशवाहा ने धारधार फरसे से उनकी गर्दन पर वार कर दिया था। जिससे अशोक यादव की आधी गर्दन कट गई थी। बीएचयू में इलाज के दौरान वे 6 दिनों तक जिंदगी और मौत के बिच जूझते रहे। अंततः उनकी मौत हो गई। वही मृत अशोक यादव भारत सरकार के आसाम राइफल्स की 15वी बटालियन में आसाम के दीमापुर में कार्यरत थे। इसी माह गांव में घर बनवाने के लिए वे छुट्टी लेकर आए थे। अशोक की मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
वही गुरुवार को दोपहर पहुंचे उनकी बटालियन के जवानों ने अपने मृतक साथी को सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस दौरान मौजूद लोगों ने अशोक यादव अमर रहे के नारे लगाते रहे। स्वर्गीय अशोक यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनको एक बेटा और तीन बेटियां हैं। लड़का सबसे बड़ा हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई हैं। मौके पर बसपा के रामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सतीश उर्फ पिंटू यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Post Views: 29