Home रामगढ़ किसान के घर हुई भीषण चोरी, नगदी समेत 12 लाख के आभूषण...

किसान के घर हुई भीषण चोरी, नगदी समेत 12 लाख के आभूषण उड़ा ले गए चोर

Bihar: रामगढ़, मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहियां गांव में शुक्रवार को चोरों के द्वारा एक किसान के घर में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरी की वारदात के समय गृहस्वामी कामेश्वर तिवारी अपने परिजनों के साथ छत पर सोये हुए थे। इसी बीच चोर छत के सहारे आंगन में प्रवेश कर गए और पूरी रात एक-एक कर घर में रखे गए बक्सा अटैची को खंगाल उसमें रखे गए सारे आभूषण व नगदी 40 हजार रुपए ले भागे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना
मोहनियां थाना

चोरी की वारदात की जानकारी गृहस्वामी को सुबह हुई। जब वह जगे तो देखा की घर के सभी दरवाजे खुले हुए हैं। अटैची बक्स गायब है। यह देख घर में आई दो विवाहित पुत्री व बहु के होस उड़ गए। काफी खोजबीन हुआ तो खेताड़ी में बक्सा में रखा गया कपड़ा मिला। बाकी के समान गायब मिले। जिसके बाद इस घटना के संदर्भ में गृहस्वामी कामेश्वर तिवारी के द्वारा मोहनियां थाना में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई में जूट गई है। 

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

 

 

 

Exit mobile version