Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे हिमांशु अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कलानी रोड स्थित गोरिया नदी पुल के पास पुलिस की ओर से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। युवक का आरोप है कि डीएल जांच को लेकर पुलिसकर्मियों से कहासुनी हुई, जिसके बाद पुलिस ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हिमांशु ने आरोप लगाया कि पुलिस टीम में शामिल कुछ जवानों ने बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसका सिर फट गया। उसने दो पुलिसकर्मियों के नाम भी बताए हैं, जिन पर मारपीट का आरोप लगाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पूर्व विधायक अशोक कुमार सिंह भी देर रात अस्पताल पहुंचे और घायल युवक का हालचाल जाना। उनकी मौजूदगी में डॉक्टरों ने युवक का इलाज किया। इधर घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। मामले को लेकर मोहनियां डीएसपी गोपाल कृष्ण ने कहा कि घटना की जानकारी कैमूर एसपी को दे दी गई है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी पुलिसकर्मी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।