Home नुआंव भोर में सो रही युवती को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान...

भोर में सो रही युवती को सांप ने डंसा, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम

कैमूर: सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत, इलाज में देरी बनी जानलेवा

Bihar: कैमूर जिले के नुआंव थाना क्षेत्र के महरो गांव में शनिवार की भोर एक दर्दनाक घटना में सर्पदंश से 18 वर्षीय युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान कृति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, कृति कुमारी अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डंस लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घबराए परिजन पहले उसे पास के एक निजी क्लिनिक लेकर पहुंचे, लेकिन वहां समुचित उपचार उपलब्ध नहीं होने के कारण उसकी हालत और गंभीर हो गई। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अनुमंडल अस्पताल मोहनियां लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज शुरू किया। हालांकि, काफी प्रयास के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

अनुमंडल अस्पताल मोहनियां के चिकित्सक डॉ. के.पी. सिंह ने बताया कि युवती को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था। उन्होंने कहा कि सर्पदंश के मामलों में इलाज में थोड़ी भी देरी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि सांप काटने की स्थिति में झाड़-फूंक या निजी उपचार में समय न गंवाएं, बल्कि मरीज को तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल पहुंचाएं, जहां एंटी-स्नेक वेनम सहित आवश्यक उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहती है।

 

Exit mobile version