Home रामगढ़ नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत

नदी में स्नान करने के दौरान डूबने से युवक की मौत

रेफरल अस्पताल में लोगों की भीड़

Bihar: रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत अकोढ़ी दुर्गावती नदी पुल के समीप नदी में डूबने से एक युवक के मौत हो जाने का मामला सामने आया है। मृत युवक की पहचान थाना क्षेत्र के सिसौड़ा गांव निवासी शमशाद साईं के पुत्र सरताज साईं के रूप में की गई है। दरसल यह घटना सोमवार की दोपहर की है। उक्त युवक अपने गांव सिसौड़ा से आधा किलोमीटर पश्चिम अकोढ़ी स्थित दुर्गावती नदी में अपनी बुआ के लड़के के साथ स्नान करने गया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सिसौड़ा में रोते बिलखते परिजन
सिसौड़ा में रोते बिलखते परिजन

ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि सरताज जहां नया पुल बना हैं वहीं स्नान कर रहा था।  पुल के पास नदी में गहराई तक पानी है। नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। उसके बुआ के लड़के अरमान ने देखा कि सरताज नदी में कूदा लेकिन बाहर नहीं निकला तो उसने शोर मचाना शुरू किया। पुल से कुछ दूरी पर कपड़े धो रही महिलाओं ने भी युवक के डूबने की आशंका से शोर मचाया। महिलाओं का शोर सुनकर वहां ग्रामीण पंहुचे और नदी में सरताज की खोजबीन शुरू कर दी। तब तक सिसौड़ा गांव से भी ग्रामीण पंहुच गये।

कैमूर में मंदिरों को निशाना बना रहा चोरों का गिरोह, हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट, घंटा और नकदी चोरी

चांद में तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, मिर्जापुर का रहने वाला था युवक

जुआ के अड्डे पर छापेमारी के दौरान पुलिस पर हमला, PSI समेत 4 जवान घायल; 19 गिरफ्तार, 27 नामजद और 50 अज्ञात पर FIR

मां काली मंदिर को चोरों ने बनाया निशाना, 70 किलो का घंटा और दानपात्र चोरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

कैमूर में मजदूरी कटौती पर भड़के मनरेगा श्रमिक, कार्यालय का घेराव कर मांगा पूरा भुगतान

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

घर में अकेली रह रही 70 वर्षीय महिला की गला रेतकर हत्या, बाहर से बंद था दरवाजा, चांद थाना क्षेत्र के कुढनु गांव की घटना

मेडिकल जांच के दौरान पुलिस को चकमा देकर हथकड़ी समेत फरार हुआ आरोपी

ट्रांसफार्मर के पास घास काटना पड़ा भारी, करंट लगने से 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत

चाय लेकर खेत जा रही 19 वर्षीय छात्रा की नाले में डूबने से मौत, परिजनों की आंखों के सामने हुआ हादसा

बाद में अकोढ़ी के हीं एक गोताखोर ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नवनिर्मित पुल के नीचे से डूबे सरताज को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल रेफरल अस्पताल रामगढ़ लाया गया जहां इलाज से पहले ही चिकित्सकों ने सरताज को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सरताज अपने किसी रिश्तेदार के यहां हैदराबाद रहता था। कुछ दिन पहले ही वह हैदराबाद से अपने गांव वापस आया था। इस घटना की खबर सुनते ही सिसौड़ा में चीख पुकार शुरू हो गया। 

बेखौफ अपराधियों का आतंक, 24 घंटे के भीतर दो महिलाओं से लाखों के गहने और नकदी की लूट

मोबाइल में मिली तस्वीर से खुला अवैध हथियार का राज, तकिए के नीचे छिपाकर रखी थी पिस्टल

बहन के घर से लौट रही महिला की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर

फलों की खेप में छिपाकर लाई जा रही थी शराब, मोहनिया चेकपोस्ट पर खुला राज, 980.520 लीटर शराब और बीयर जब्त

पिपरिया के पास काल बना सड़क हादसा: पेड़ से टकराया ऑटो, परिवार का इकलौता सहारा चला गया

नकली दवाओं के नेटवर्क का कैमूर तक फैला जाल, मोहनिया में छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार

आग की लपटों से घिरी शराब लदी कार, पानी में डूबते ही पैकेट लूटने की मची होड़; पुलिस के सामने ग्रामीण ले गए शराब!

जीपीएस की मदद से चोरी की बाइक तक पहुंची पुलिस, चैनपुर से दो आरोपी गिरफ्तार

मोहनिया में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने ली अधेड़ की जान, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

तालाब में नहाने गया 18 वर्षीय युवक नहीं लौटा घर, डूबने से हुई मौत

 

 

 

Exit mobile version