Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, वह चांद प्रखंड क्षेत्र के एक गांव में किसान के यहां मजदूरी का काम करता था। बुधवार की शाम करीब चार बजे वह साइकिल से किसी काम के सिलसिले में धरौली जा रहा था। इसी दौरान चांद पिट्रोल पंप के सामने किसी वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांद पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के गांव में रह रहे परिजनों को भी दे दी गई है। इस संबंध में एएसआई संजय कुमार ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना में शामिल वाहन के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।