Home चांद पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

पारिवारिक विवाद के बीच युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या

कैमूर के चांद में युवक ने गोली मारकर की आत्महत्या, पारिवारिक कलह की आशंका

Bihar: कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र अंतर्गत सिहरिरा गांव में शुक्रवार की शाम एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान पारसनाथ तिवारी के पुत्र शशिकांत तिवारी उर्फ बच्चा तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, युवक ने कथित तौर पर खुद को देशी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक के परिवार में आपसी विवाद चल रहा था। ग्रामीणों और परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पारिवारिक कलह को घटना की संभावित वजह बताया जा रहा है। हालांकि, घटना के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस ने जांच की बात कही है। बताया जाता है कि मृतक अपनी पत्नी और पुत्री के साथ रहता था। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

 

Exit mobile version