Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सुबह मंदिर पहुंचे ग्रामीणों को हुई चोरी की जानकारी
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की रात चोरों ने बढ़ाडी गांव के बाहर स्थित मां काली मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मंदिर से भारी-भरकम घंटा और दानपात्र गायब मिलने पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई। इसके बाद तत्काल डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
ग्रामीणों ने असामाजिक तत्वों पर जताया संदेह
इस मामले में समाजसेवी प्रमोद सिंह ने पुलिस को लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में ग्रामीणों की ओर से आशंका जताई गई है कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्व इस घटना में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, चोरी में किसका हाथ है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
चांद थानाध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि मंदिर से घंटा और दानपात्र चोरी होने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई कर रही है। धार्मिक स्थल पर हुई इस चोरी की घटना के बाद अब ग्रामीणों को चोरी गए सामान की बरामदगी और आरोपियों की पहचान होने का इंतजार है।