Home सीतामढ़ी भारतीय प्याज से लदा ओवरलोडेड ट्रक नेपाल में पकड़ाया, ट्रक जब्त

भारतीय प्याज से लदा ओवरलोडेड ट्रक नेपाल में पकड़ाया, ट्रक जब्त

Bihar: सीतामढ़ी, भारतीय क्षेत्र में आम जनता प्याज की आसमान छूती कीमताें से बेहाल हैं। वही दूसरी ओर झारखंड नंबर का एक प्याज लदा ओवरलोडेड ट्रक नेपाल में जब्त हुआ है जो सर्लाही जिला मुख्यालय में सोनबरसा से सटे मलंगवा भंसार कार्यालय के रास्ते बिना कागजात के घुस गया था। ओवरलोड ट्रक पर प्याज लदा है। जिसे नेपाल पुलिस ने जब्त कर लिया है। जानकरी के अनुसार ट्रक पर 35 टन प्याज लदा है लेकिन ट्रक पर सवार लोगों के पास प्याज से संबंधित कागजात नहीं थे। ट्रक चालक ने भंसार नहीं कटाया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News यह न केवल चोरी-चुपके भारतीय प्याज को नेपाल पहुंचाने का मामला है, बल्कि भारत सरकार को राजस्व का लाखों रुपये की चपत भी लगाई गई है। प्याज का भाव 50 रुपये सोनबरसा में तो नेपाल के मलंगवा में उसकी कीमत 65 रुपये है। नेपाली कीमत 105 रुपये प्रति किलो हुई। 15 रुपये प्रति किलो अधिक दर पर प्याज नेपाल में आसानी से बिक जा रहा है। वहीं उस प्याज के लिए यहां हाहाकार मचा है। मलंगवा में ट्रक पकड़े जाने के बाद यह बताया गया कि वह सोनबरसा हनुमान चौक चेक पोस्ट के रास्ते ठीक निकट में मलंगवा के भन्सार कार्यालय और चेक पोस्ट होते हुए निकल गया था। जानकारी के अनुसार, ट्रक (जेएच 02 बीएम/2981) पर 35 टन प्याज लदा था।  जिसकी कीमत नेपाल में 28 लाख रुपये है, जबकि ट्रक की कीमत नेपाल में 60 लाख आंका गया है।

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

दाखिल-खारिज की शिकायत पर अंचल कार्यालय पहुंचे रामगढ़ विधायक, अधिकारियों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

रामगढ़ के उप प्रमुख पर केस: सीओ ने लगाया धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

आर्मी जवान को जिंदा जलाने के प्रयास पर भड़का आक्रोश, 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो रामगढ़ थाना घेरने और सड़क जाम की चेतावनी

तीन दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

पोखरे में डूबा आठ साल का अनुज, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी

 ट्रक व प्याज की कुल कीमत 88 लाख रुपये होती है। जिसे जब्त कर अनुसंधान के लिए राजस्व कार्यालय पथलैया, बारा भेजा गया है। जिला सर्लाही मलंगवा में गोरखकाली सड़क खंड 8 में भारत से नेपाल की ओर प्याज लोड कर 16 चक्का ट्रक जा रहा था। जिसके चालक से पूछताछ की गई। थाना गोरखकाली से तैनात पुलिस टीम ने रोका तो कागजात (बिल बीजक एवं विज्ञापन पत्र) उनके पास नहीं था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राजस्व वसूली में लक्ष्य से काफी पीछे सर्लाही का भंसार कार्यालय आता है। पहले समझ में नहीं आता था कि ऐसा क्यों होता है लेकिन, जब यह ट्रक पकड़ाया तब पता चला कि कार्यालय में भारी धोखाधड़ी के कारण ऐसा हो रहा है।

शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

लूडो के खेल ने ले ली जान: भागलपुर में फौजी के बेटे की गोली मारकर हत्या, 24 घंटे में पुलिस ने आरोपियों को दबोचा

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

मछली पकड़ने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, कीचड़ में पटक-पटक कर पीटा

मुंडेश्वरी मंदिर में परिभ्रमण के दौरान छात्रा की तबीयत बिगड़ी, इलाज के क्रम में मौत

ब्रांडेड पैकिंग में 5 हजार लीटर मिलावटी तेल का स्टॉक जब्त, 5.5 लाख कैश बरामद; हिरासत में मालिक-मजदूर

भागलपुर सीएचसी में हंगामा: मंत्री लेशी सिंह ने डॉक्टर पर लगाया नशे में ड्यूटी का आरोप, जांच शुरू

खाकी पर खाकी का हमला: आपसी विवाद में दरोगा ने सिपाही को किया चाकू से लहूलुहान

बड़े पर्दे पर लौट रही है बिहार की बेटी काव्या कश्यप जोम्बी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘ज़ोर’ 6 फरवरी को करेगी धमाकेदार एंट्री

 

Exit mobile version