Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बताया जा रहा है कि जब राजू कुमार की मां और बहन बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की, जिससे वे भी घायल हो गईं। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बिशनपुर पंचायत के सरपंच राजीव पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है और गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
सूचना मिलने पर डुमरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।