Home भागलपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने...

शूटआउट के मुख्य आरोपी रामधनी यादव का अवैध घर ध्वस्त, प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, डबल मर्डर केस के बाद प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

भागलपुर शूटआउट के आरोपी रामधनी यादव के घर पर चला बुलडोजर, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Bihar: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में नगर परिषद कार्यालय में हुए चर्चित शूटआउट कांड के मुख्य आरोपी कुख्यात रामधनी यादव के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के 14 दिन बाद बुधवार को प्रशासन ने उसका अवैध मकान बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 की शाम सुल्तानगंज नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े घुसकर रामधनी यादव समेत तीन अपराधियों ने कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णा भूषण कुमार और नगर सभापति राजकुमार उर्फ गुड्डू को गोली मार दी थी। इस हमले में कार्यपालक पदाधिकारी की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल सभापति राजकुमार गुड्डू ने इलाज के दौरान पटना में दम तोड़ दिया था। घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन लगातार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटा था। इसी क्रम में बुधवार को अंचल पदाधिकारी अनुज कुमार झा के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक टीम भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रामधनी यादव के घर पहुंची और बुलडोजर चलाकर मकान को ध्वस्त कर दिया।

अंचल पदाधिकारी अनुज कुमार झा ने बताया कि संबंधित मकान रेलवे की जमीन पर अवैध कब्जा कर बनाया गया था। प्रशासन द्वारा पहले जमीन की पैमाइश कर नोटिस चिपकाया गया था और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। बावजूद इसके जमीन खाली नहीं की गई, जिसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। बुलडोजर कार्रवाई को लेकर इलाके में घंटों गहमागहमी का माहौल बना रहा।

 

Exit mobile version