Home भागलपुर भागलपुर के हबीबपुर के खिलाफत नगर में बम बिस्फोट, 7 बच्चे घायल

भागलपुर के हबीबपुर के खिलाफत नगर में बम बिस्फोट, 7 बच्चे घायल

Bihar: भागलपुर जिले के हबीबपुर थानाक्षेत्र के खिलाफत नगर से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा मंगलवार को हुए बम बिस्फोट में 7 बच्चे घायल हो गए है। बम बिस्फोट उस वक्त हुआ जब मोहल्ले में खेल रहे बच्चे के हाथ एक गेंदनुमा वस्तु कूड़े के ढेर के समीप मिला। उसे गेंद समझ स्थानीय मुहम्मद इरशाद के पुत्र मुहम्मद मन्ना ने नीचे पटक दिया जिससे तीव्र बिस्फोट हुआ। बिस्फोट में उसके साथ मौजूद उसका भाई गाेलू के अलावा मुहम्मद आरिफ, मुहम्मद शाहीन, मुहम्मद छोटी, मुहम्मद राजा और समर घायल हो गया। घायलों में मन्ना और गोलू की हालत चिकित्सकों ने नाजुक बताई है। वही अचानक तेज बिस्फोट की आवाज सुन मोहल्ले के लोग वंहा पहुंचे तो देखा खून से लथपथ बच्चे जमीन पर पड़े कराह रहे हैं। उन्हें आनन-फानन में पहले लोकनायक सदर अस्पताल फिर जवाहर लाल नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजिसके बाद घटना की सुचना पुलिस को दी गई, घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस टीम जांच में जुट गई। पुलिस की प्रारंभिक पड़ताल में बिस्फोट सुतली बम के होने की पुष्टि हुई है। विस्फोटक पदार्थ का पता लगाने के लिए फारेंसिक जांच टीम को भी लगाया गया है जो घटनास्थल से नमूने इकट्ठे कर ले गई है। घटना की जानकारी पर एसएसपी आनंद कुमार, सिटी एसपी के रामदास अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच हालात का जायजा लिया। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ किया। कुछ लोगों ने खिलाफत नगर में अपराधियों और स्मैक-ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री करने वालों की सक्रियता का जिक्र करते हुए उनकी तरफ से बम छिपा कर रखने की जानकारी दी है। एसएसपी आनंद कुमार ने स्पष्ट किया कि मामले की जांच के लिए सिटी एसपी के रामदास के नेतृत्व में एक एसआइटी गठित कर दी गई है।

कैमूर में दो चेन स्नैचिंग कांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, तीन आरोपित गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद

कुदरा में ईंटों की दीवार बनी काल, महिला की दबकर मौत कुदरा में अचानक भरभराकर गिरी ईंटों की दीवार, मलबे में दबकर 60 वर्षीय महिला की मौत

डूबे पुल पर मौत का सफर: नदी की तेज धार में बह गए दो किशोर, एक की गई जान

कुदरा में रेल कॉरिडोर की केबल चोरी का खुलासा, तीन युवक गिरफ्तार, ऑटो और चाकू जब्त

आधी रात पशुशाला में भड़की आग, गर्भवती गाय समेत कई मवेशी झुलसे; भूसा भी हुआ खाक

पुसौली में एनएच-19 पर भीषण टक्कर, चार वाहन भिड़े; ट्रक के केबिन में फंसा खलासी

कुदरा स्टेशन पर RPF की कार्रवाई, ट्रेन से चोरी हुआ दो लाख का सामान बरामद

कुदरा में मोबाइल दुकान का शटर काटते ही पुलिस ने दबोचा, कटर मशीन के साथ युवक गिरफ्तार

रात का तांडव: शटर तोड़कर चार लाख की चांदी ले गए नकाबपोश

चिलबिली के सरकारी स्कूल परिसर में सांप के डंसने से चार वर्षीय बच्चे की मौत, बदहाली पर उठे सवाल

एसआइटी यह पता लगाएगी कि बिस्फोट  कैसे हुआ, क्यों हुआ, किसने छिपा कर रखा, किन अपराधियों की इसमें संलिप्तता है आदि बिंदुओं पर जांच शुरू भी कर दी है। बहुत जल्द परिणाम मिलने की बात एसएसपी ने कही है। घटनास्थल का जायजा लेकर लौटने के बाद पुलिस पदाधिकारियों की टीम जवाहर लाल नेहरू अस्पताल पहुंच घायल बच्चों का हाल जाना। घटना की बाबत हबीबपुर थाने में अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की कवायद शुरू कर दी गई है। खिलाफत नगर निवासी बीबी मरियम ने बताया कि वह तब कमरे में थी, तभी तेज बिस्फोट हुआ।  वह तुरंत दौड़ लगा अपने बेच्चे समर का हाल जानने घर से बाहर निकली। उसके बच्चे समर के गले में बम के छींटे लगे हैं जिससे मामूली जख्म हुआ है। बीबी मरियम ने बताया कि बम कैसे फटा यह वह नहीं जानती। वह तो घर के अंदर थी, धमाका होते ही अपने बच्चे की चिंता हुई तो दौड़ कर बाहर निकली थी।

कैमूर में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, अपाचे बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने महुअर-अभैदे के बीच दिया घटना को अंजाम

सिसौड़ा सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, वाराणसी में इलाज के दौरान घायल की मौत, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

दाखिल-खारिज की शिकायत पर अंचल कार्यालय पहुंचे रामगढ़ विधायक, अधिकारियों से मांगी कार्रवाई की रिपोर्ट

ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आए रिटायर्ड सेना जवान, मौके पर मौत; चालक वाहन लेकर फरार

रामगढ़ के उप प्रमुख पर केस: सीओ ने लगाया धमकी और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप

आर्मी जवान को जिंदा जलाने के प्रयास पर भड़का आक्रोश, 24 घंटे का अल्टीमेटम, कार्रवाई नहीं हुई तो रामगढ़ थाना घेरने और सड़क जाम की चेतावनी

तीन दिन से लापता युवक का धान के खेत में मिला शव, इलाके में मची सनसनी

पोखरे में डूबा आठ साल का अनुज, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम

जमीन विवाद में आर्मी जवान पर पेट्रोल डालकर लगाई आग, ट्रामा सेंटर में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किया फर्द बयान

घर में फंदे से लटका मिला महिला का शव, मौत को लेकर उठे सवाल; पुलिस जांच में जुटी

 

Exit mobile version