Home सीतामढ़ी अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

अंधविश्वास की कीमत: सांप को दूध पिलाने गया युवक खुद बना शिकार

Bihar: सीतामढ़ी जिले के मेजरगंज प्रखंड से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को सपने में देखी गई बात को सच मान लेना भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार, मेजरगंज क्षेत्र में मजदूरी करने वाले मुकेश पासवान ने रात में सपना देखा कि एक सांप उससे लावा और दूध मांग रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsसुबह नींद खुलने के बाद युवक ने उस सपने को महज कल्पना न मानकर वास्तविक संकेत समझ लिया। बताया जा रहा है कि वह सांप को ढूंढने लगा और उसे दूध पिलाने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। सांप के काटते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद जहां लोग घबरा गए, वहीं मुकेश ने साहस दिखाते हुए उस सांप को पकड़ लिया। उसने जिंदा सांप को एक डिब्बे में बंद किया और तुरंत अस्पताल की ओर रवाना हो गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने बिना देर किए उसका उपचार शुरू कर दिया।

चिकित्सकों का कहना है कि समय पर अस्पताल पहुंच जाने और प्राथमिक उपचार मिलने के कारण युवक की जान बच गई। फिलहाल उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। कई लोग इसे अंधविश्वास से जोड़कर देख रहे हैं। स्थानीय बुद्धिजीवियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपील की है कि वे सपनों और मान्यताओं के आधार पर कोई जोखिम भरा कदम न उठाएं। विशेषज्ञों का कहना है कि सांप को दूध पिलाने जैसी धारणा वैज्ञानिक रूप से सही नहीं है और इससे जान को खतरा हो सकता है। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि अंधविश्वास से बचना और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत चिकित्सकीय सहायता लेना कितना जरूरी है।

Exit mobile version