Home भागलपुर ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी...

ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़: तहखाने से मिला करोड़ों का सोना-चांदी, विदेशी करेंसी भी बरामद

भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का खुलासा, तहखाने से एक करोड़ के सोने-चांदी के गहने व विदेशी मुद्रा बरामद

Bihar: भागलपुर, रेल यात्रियों को निशाना बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। रेल राजकीय पुलिस (GRP) और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बबरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर स्थित एक किराए के मकान में छापेमारी कर करीब एक करोड़ रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, सुबह लगभग 4:45 बजे जीआरपी को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। इसके बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त अभियान शुरू किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsशुरुआत में ट्रेनों में जांच के दौरान कोई ठोस सुराग नहीं मिला, लेकिन जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान दो युवकों की हरकतें संदिग्ध लगीं। पूछताछ में उनकी पहचान संजय यादव और पलटू सहनी के रूप में हुई, जिन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ के दौरान संजय यादव की निशानदेही पर पुलिस ने महेशपुर में उसके किराए के मकान पर छापा मारा। मकान के एक कमरे में बने गुप्त तहखाने से झोले में छिपाकर रखे गए भारी मात्रा में आभूषण बरामद हुए। पुलिस के अनुसार, बरामद सामान में करीब 500 ग्राम सोना और डेढ़ किलो चांदी के गहने शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बरामद गहनों में सोने के कंगन, चेन, लॉकेट, मोती माला, चूड़ियां, मांग टीका और चांदी के पायल व जितिया समेत कई कीमती आभूषण शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के पास से विदेशी मुद्रा भी मिली है, जिसमें अमेरिकी डॉलर, मलेशिया और ऑस्ट्रेलिया की करेंसी शामिल है।पुलिस के मुताबिक, संजय यादव मुंगेर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है और उसका संबंध एक अंतरराष्ट्रीय गिरोह से होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरा आरोपी पलटू सहनी परबत्ता राघोपुर का निवासी बताया गया है। पूछताछ में दोनों ने शहर के दो ज्वेलर्स के नाम भी बताए हैं, जिन्हें फिलहाल पुलिस निगरानी में रखे हुए है। अधिकारियों का कहना है कि इस गिरोह में करीब 15 और सदस्य शामिल हो सकते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ट्रेन में यात्रियों की पॉकेटमारी कर इस तरह की वारदातों को अंजाम देते थे। उनके पास से पॉकेटमारी में इस्तेमाल होने वाला ब्लेड भी बरामद किया गया है।

Exit mobile version