Home भागलपुर सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन...

सूरत एक्सप्रेस में चेन स्नैचिंग के बाद बड़ा खुलासा: भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, दो महिलाएं हिरासत में

भागलपुर में ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाएं डिटेन, हथियार और लूट के जेवर बरामद

Bihar: भागलपुर में रेल पुलिस को ट्रेनों में होने वाली लूट और छिनतई की घटनाओं में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक संगठित ट्रेन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो महिलाओं को डिटेन किया है। वहीं गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsजानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले सूरत एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री से चेन छिनतई की घटना हुई थी। घटना के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए रेल पुलिस ने जांच तेज कर दी। जांच के लिए सीआईबी जमालपुर, आरपीएफ भागलपुर और सीपीडीएस की संयुक्त टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस को भागलपुर के अलीनगर इलाके में गिरोह के सक्रिय होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने मोहम्मद जलाल, मोहम्मद लाल बाबू, मोहम्मद कलीम और मोहम्मद नाड़ा के घरों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो देशी पिस्टल, चार देशी कट्टा, 18 जिंदा कारतूस और कई धारदार हथियार बरामद किए। इसके अलावा ट्रेनों में लूटपाट और छिनतई के दौरान छीने गए सोने-चांदी के जेवर भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
रेल पुलिस के अनुसार यह गिरोह ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाकर संगठित तरीके से चोरी, लूट और चेन छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। फिलहाल गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए बिहार समेत कई राज्यों में छापेमारी की जा रही।

 

 

Exit mobile version