Home रामगढ़ छोटे भाई ने बड़े भाई की सोये अवस्था में ईंट डंडे से...

छोटे भाई ने बड़े भाई की सोये अवस्था में ईंट डंडे से पिटकर कर दी हत्या

रामगढ़ थाना पर घटना की जानकारी देते एसपी

Bihar: कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नोनार गांव के बधार में चेंबर पर सोये बड़े भाई की ईंट पत्थर व डंडे से पिटकर छोटे भाई के द्वारा हत्या कर देने का मामला सामने आया है। घटना रविवार की देर रात की बताई जाती है। घटना की सूचना पर सोमवार की सुबह पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु भभुआ भेज दिया। घटना के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की अहले सुबह 5:50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के नोनार गांव के बधार में एक युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है। मृतक की पहचान नोनार गांव निवासी स्व सचिदानंद सिंह के बड़े पुत्र नीरज कुमार सिंह के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही मोहनियां डीएसपी दिलीप कुमार व रामगढ़ थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद घटना स्थल पहुंचे। पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की तो घटना स्थल पर खून से सना हुआ ईंटपत्थर व लाठी- डंडा मिला।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

इसके बाद पुलिस ने जिला की एफएसएल व डीआईओ की टीम बुलाई। घटना स्थल पर मौजूद मृतक के छोटे भाई पंकज कुमार सिंह के हाथों में खून व पैंट पर लगे खून के धब्बे से हत्या का शक मृतक के छोटे भाई पंकज पर हुआ। पुलिस ने मृतक के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में पंकज ने अपने ही बड़े भाई की हत्या की बात को स्वीकार कर लिया। घटना को लेकर रामगढ़ थाना पहुंचे एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता में बताया कि रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव के बधार में हत्या का मामला का उद्भेदन हो गया है। पुलिस इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारे भाई को गिरफतार कर लिया है। उन्होंने बताया की मोहनिया डीएसपी दिलीप कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में शामिल एफएसएल व डीआईओ की टीम ने मोबाइल लोकेशन के जरिये हत्या के मामले का उद्भेदन किया। जांच में पाया गया कि मृतक के छोटे भाई पंकज कुमार ने रविवार की रात अपने बड़े भाई नीरज कुमार सिंह की हत्या की घटना को अंजाम दिया है।

मोहनिया में ठगी का नया तरीका: ‘चोर आ रहे हैं’ कहकर वृद्धा से गहने लेकर फरार

शादी की खुशियों पर चोरों का वार: ई-रिक्शा से 1.10 लाख रुपये उड़ा ले गए बदमाश

प्रसव के बाद बिगड़ी हालत, एम्बुलेंस न मिलने पर रास्ते में गई प्रसूता की जान

चेकपोस्ट पर खुला शराब तस्करी का राज, कार की टंकी के पास बने गुप्त तहखाने से विदेशी शराब बरामद

वाराणसी चोरी कांड का खुलासा: मोहनियां की ज्वेलरी शॉप से 13 लाख का सोना बरामद

रात के सन्नाटे में किसान के घर धावा, नकदी-जेवरात समेत लाखों की चोरी

जीटी रोड पर भीषण टक्कर: दो ट्रकों की भिड़ंत में चालक गंभीर, वाराणसी रेफर

मोहनिया में दर्दनाक घटना: कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से डिलीवरी के दौरान मां-बच्चे की मौत, अस्पताल में परिजनों का हंगामा

कैमूर में रफ्तार बनी काल: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, मुआवजे की मांग पर ग्रामीणों ने NH जाम किया

दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या, गांव में दहशत; तीन खोखा बरामद, आरोपी फरार

कड़ी पूछताछ के बाद आरोपी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। पंकज ने अपनी पत्नी से बड़े भाई के अवैध संबंध के शक में हत्या की बात स्वीकार किया है। उसने हत्या की घटना को गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर पश्चिम बधार में अंजाम दिया। ताकि किसी को कोई संदेह न हो। लेकिन, पुलिस की तत्तपरता व एफएसएल के अलावे डीआईओ की ने महज 4 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। टीम में शामिल पुलिस अधिकारी डीआईओ व एफएसएल की टीम को सम्मानित किया जाएगा। वही ग्रामीण से मिली जानकारी के अनुसार नीरज और पंकज काफी दिनों से अलग अलग रह रहे थे। नीरज की शादी नहीं हुई थी। वह टेम्पो भी चलाता था और घर में अलग खाना बनाने के बाद खाकर रोजाना चैंबर पर सोने चला जाता था। एसपी ने बताया कि खून से सना कपड़ा व ईंट तथा डंडा को जांच के लिए पटना भेजा जा रहा है।

मामूली विवाद बना हिंसा का कारण: घर में घुसकर हमला, महिला से छिनी चेन; 5 लोगों पर केस

कैमूर में दर्दनाक सड़क हादसा: डंफर से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो की स्थिति गंभीर

अमांव पैक्स में नई कार्यकारिणी का गठन, पहली बैठक में गेहूं खरीद लक्ष्य पर उठे सवाल

कैमूर में पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, 2011 जनसंख्या आधार पर आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू

कैमूर में बकरी चोरी गैंग का पर्दाफाश: सीएनजी जब्त, दो बकरियां बरामद, आरोपी फरार

कैमूर में युवती से जबरदस्ती का प्रयास, विरोध पर परिवार को कमरे में बंद कर पीटा

कैमूर के आसिफ खान का कमाल: बिहार पीस क्लासिक में 90 किलो वर्ग में गोल्ड, क्षेत्र में खुशी की लहर

“घर में घुसकर हमला”: पुरानी रंजिश में दादी-पोते को पीटा, गांव में सनसनी

नमाज पढ़ने जा रहे बुजुर्ग पर हमला: पुरानी रंजिश में पिटाई, गांव में बढ़ा तनाव

फायरिंग, आगजनी और चाकूबाजी के आरोप में पांच गिरफ्तार

 

 

 

Exit mobile version