Home मोहनिया गोली से जख्मी फल व्यवसायी की मौत पर जमकर हंगामा

गोली से जख्मी फल व्यवसायी की मौत पर जमकर हंगामा

Bihar: कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक सप्ताह पूर्व गोली लगने से घायल फल व्यवसाय बशीर खान की वाराणसी में इलाज के दौरान रविवार की शाम मौत हो गई। जानकारी हो की वार्ड संख्या 11 निवासी उक्त व्यवसायी की चांदनी चौक के समीप महावीर श्वेत मंदिर के पीछे दुकान व गोदाम है। बीते सोमवार को वे सुबह में घर से बाइक से दुकान पर आ रहे थे। इसी दौरान स्टेशन रोड में अज्ञात अपराधियों ने पीछे से उन्हें गोली मार दी। वे लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े ।घटना को अंजाम देकर अपराधी भाग निकले।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News फल व्यवसाय को अनुमंडल अस्पताल से इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर दिया गया था। एक सप्ताह तक वह जिंदगी और मौत से जूझते रहे रविवार की शाम उनकी मृत्यु हो गई। मौत की जानकारी होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा इसके बाद सोमवार को शव के साथ काफी संख्या में लोग शहर के चांदनी चौक पर पहुंचे जिसमें मोहनिया भाग 3 के जिला पार्षद गीता पासी, पूर्व जिला पार्षद सह कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह सहित काफी संख्या में समाजसेवी और राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल थे। आक्रोशित लोगों ने चौक के साथ-साथ जीटी रोड को भी जाम कर दिया जिसके कारण सड़क के दोनों किनारो पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। जिसमें स्कूली बस और एंबुलेंस भी फंसी रही। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा था।

42 घंटे की तलाश के बाद करमचट डैम से बरामद हुआ 14 वर्षीय रोहित का शव, रक्षाबंधन की खुशी मातम में बदली

सड़क हादसे ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी, गांव में शव पहुंचते ही मचा चित्कार

छलका पुल बना हादसे का कारण, तेज बहाव में डूबने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत

पिता बनने की खुशी में ससुराल पहुंचा युवक, ताल ने छीन ली जिंदगी

शादी के तीन माह बाद लापता हुई नवविवाहिता, पिता ने लगाया दहेज हत्या का आरोप; पति, सास व देवर पर केस

कैमूर में दर्दनाक हादसा: शौच के लिए निकली 25 वर्षीय महिला तालाब में डूबी, तलाश के दौरान मिला शव

नहर में नहाने को लेकर बच्चों की कहासुनी बनी खूनी संघर्ष, दो गांवों में बवाल; 18 घायल, 16 आरोपी गिरफ्तार

गायब हुए बाट को लेकर शुरू हुआ विवाद, सब्जी विक्रेता पर बलम से हमला; आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

ऋण नहीं चुकाने वाले पांच किसानों पर सख्ती, बैंक ने शुरू कराई कुर्की-नीलामी की कार्रवाई

झाड़फूंक के भरोसे गई बुजुर्ग की जान, सांप काटने के बाद अस्पताल पहुंचने में हुई देरी

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंच मोहनिया के थानाध्यक्ष ललन कुमार ने लोगो को समझने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने इसके बाद मोहनिया की डीएसपी फ़ैज़ अहमद खान पहुंचे। लोगो के द्वारा अपराधियों को सिर्फ गिरफ्तार करने मृतक के पुत्र के नाम से शस्त्र का लाइसेंस देने, परिवार की सुरक्षा के लिए घर पर पुलिस को तैनात करने व सरकारी मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।  डीएसपी के आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।। बताया जा रहा है मृतक के भाई की भी पूर्व में हत्या हो गई थी। मृतक बशीर खान के परिवार पर लंबे समय से अपराधियों की नजर है करीब 20 वर्ष पूर्व उनके छोटे भाई फिरोज खान की अपराधियों ने ट्रेन में गोली मार कर हत्या कर दी थी वह मोहनियां से दून एक्सप्रेस में सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। इसी दौरान चंदौली स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही अपराधी गोली मार कर भाग निकले। जिससे उनकी मौत हो गयी।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

Exit mobile version