Home रामगढ़ सांसद सुधाकर सिंह ने बसपा व भाजपा के नेताओ पर साधा निशाना

सांसद सुधाकर सिंह ने बसपा व भाजपा के नेताओ पर साधा निशाना

Bihar: रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र के पंचवटी वाटिका में बुधवार को राजद कार्यकर्ताओं के बैठक के दौरान सांसद सुधाकर सिंह के द्वारा कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा गया कि राजद के कार्यकर्ता भाजपा व बसपा को रामगढ़ से उखाड़ फेंकने के लिए तैयार हो जाए। यह समय अब एक-दूसरे से शिकवा शिकायत करने का नहीं बल्कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव व तेजस्वी यादव के संकल्पो को पूरा करने का है। आगे उन्होंने कहा कि 20-21 वर्ष के कार्यकाल के दौरान यहां से टुगी लड़ गई थी। अब यह होने वाला नहीं है। बिहार में विधानसभा के उपचुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है। हम सब मिलकर रामगढ़ के इतिहास को कायम रखेंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsइसी उद्देश्य की पूर्ति को लेकर हम सभी यहां उपस्थित हैं। आगे उन्होंने बसपा व भाजपा के नेताओ पर निशाना साधते हुए कहा की 20 वर्ष पहले के शासन और अब के शासन में क्या अंतर है अब लोगों को समझ में आ रहा है। राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद की सरकार में कार्यकर्ता ब्लाक से लेकर जिला तक काम कराने के लिए सीना चौड़ा कर जाता था और काम एक दिन में हो जाता था। लेकिन इस सरकार में महीनों काम लटका रहता है। बगैर पैसा दिए कार्य नहीं हो पाता है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। किसी की सुनवाई नहीं रह गई है। अफसरशाही बढ़ गई है। जो लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। सांसद सुधाकर सिंह ने कहा जो कुछ रामगढ़ में दिख रहा है उसमें किसी दूसरे दल प्रतिनिधि का कोई सहयोग नहीं। हमने ठाना है कि यहां के लोगों की समस्या को पहले पटना में उठाते थे अब आपलोगो के आशीर्वाद से दिल्ली संसद भवन में उठाने का मौका मिला है। अभी यहां के लिए बहुत कुछ करना बाकी है।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला पिता ने पहले बच्चों को पिलाया फिर स्वयं पिया, तीनों की मौत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

10 करोड़ लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 किलो सोना के साथ 13 गिरफ्तार

शव लेकर आ रही एम्बुलेंस मछली लदे पिकअप से टकराई, 5 की मौत 1 घायल

छापेमारी के दौरान एसटीएफ एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से 4 कुख्यात कैदी फरार, छापेमारी जारी

BJP नेता शाहनवाज हुसैन को जान से मारने की मिल रही धमकी

रामगढ़ छोड़कर बसपा ने अन्य जगहों पर कई प्रत्याशी समय समय पर जिताए। लेकिन इन लोगों ने क्षेत्र को क्या दिया। विकास की बात तो कभी करते ही नहीं। जात-पात की राजनीति इनकी हमेशा से खेती के रुप में रही है। अब लोग पढ़ लिखकर शिक्षित हो गए हैं। यह सब दूर की कौड़ी हो गई है। यहां की जनता विकास के मुद्दों पर वोट करती है और आगे भी करेगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष अकलू राम, हरिद्वार सिंह, चंद्रमोहन पाल,भोला सिंह यादव, अजित सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त किए। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रामव्यास बिंद व संचालन मुनेंद्र गुप्ता ने किया। इस दौरान गजानंद सिंह,लोकनाथ कुशवाहा, बबन लाल,दयाशंकर तिवारी, नगेंद्र यादव सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।

दरवाजा खुलते ही सामने दिखे हथियारबंद लोग, सीने पर राइफल सटाने का आरोप; पांच अज्ञात समेत नौ पर केस

पूछताछ से खुली हेरोइन तस्करी की कड़ी, मोहनिया से दो और आरोपी गिरफ्तार

नहर किनारे पैर धोने गए व्यक्ति की फिसला पैर, गहरे पानी में डूबने से मौत

अमांव पहुंची सेवा संकल्प यात्रा, जेसीबी पर सवार कार्यकर्ताओं ने की पुष्पवर्षा लोक नृत्य से स्वागत

नहर पुल के पास दंपति से मारपीट का आरोप, महिला ने गहना छीनने की भी दी शिकायत

चारा देकर लौट रहे तीन लोगों पर हमला, दो महिलाओं समेत तीन घायल; प्राथमिकी दर्ज

मदुरना में शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो धंधेबाज गिरफ्तार; 18 लीटर से अधिक शराब बरामद

विवाद के बाद दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस कार्रवाई, मारपीट मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर ट्रॉली हटाने को लेकर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पति-पत्नी व बेटी घायल; एक आरोपी गिरफ्तार

रास्ते के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पिता-पुत्रियों से मारपीट का आरोप; एक आरोपी गिरफ्तार

 

 

Exit mobile version