Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस के अनुसार, घटना 15 सितंबर की दोपहर जगतसिंहपुर बांध बाईपास रोड के पास हुई थी। बताया गया कि नाबालिग छात्रा एक परिचित युवक के साथ बाइक से जा रही थी। रास्ते में दोनों एक स्थान पर रुके, जहां छात्रा की तस्वीरें ली जा रही थीं। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों ने दोनों को रोककर पूछताछ शुरू की और बाद में उनके साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कुछ युवकों ने छात्रा के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़खानी की। घटना के दौरान एक आरोपी ने मोबाइल फोन से वीडियो भी बना लिया। पुलिस के मुताबिक, घटना के कई दिन बाद बुधवार की शाम यह वीडियो आरोपियों के बीच शेयर किया गया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
वीडियो पुलिस और मीडिया के माध्यम से बुधवार रात समस्तीपुर एसपी तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए संभावित आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की और चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है। गुरुवार सुबह पुलिस ने पीड़िता की पहचान कर ली। एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस अब वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे जांच कर रही है।