Bihar: समस्तीपुर जिले से एक खबर सामने आ रहा है, जंहा बुधवार को कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान 5 कैदी फरार हो गए। हालांकि की पुलिस ने भाग रहे एक कैदी को वहीं पर पकड़ लिया किन्तु अन्य 4 कुख्यात कैदी फरार हो गए। वही फरार कैदी में नगर थाना क्षेत्र में बीते वर्ष हुए बहुचर्चित अनिल ज्वेलर्स लूटकांड का आरोपी राजनंदन उर्फ छोटू उर्फ हंटर भी शामिल है। वहीं अन्य फरार कैदियों में सरायरंजन थाने मे आधे दर्जन लूटकांड समेत अन्य मामलों में आरोपी शामिल है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मामले के सम्बन्ध में प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस कैदियों को कोर्ट में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी। तभी कोर्ट कैंपस परिसर स्थित कोर्ट हाजत के गेट खोलने के दौरान सिपाही से हाथ छुड़ाकर कुल पांच कैदी भागने लगे। हालांकि तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक कैदी नागेंद्र कुमार को मौके पर ही दबोच लिया। किन्तु अन्य चार कैदी पुलिस की पकड़ से बाहर निकल गए। फरार हुए अन्य तीन कैदियों की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र में लूटकांड समेत आधा दर्जन मामलों में आरोपी कैदी अरविंद सहनी, मनीष कुमार और मंजीत कुमार के रूप में की गई है।
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सदर डीएसपी संजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है और फरार कैदियों की गिरफ्तारी के लिए सघन छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है। वहीं यह सवाल भी उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से कैदी कैसे फरार हो गए।
Views: 462