Home मोहनिया संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, ,पिता ने हत्या का लगाया...

संदिग्ध स्थिति में मिला विवाहिता का शव, ,पिता ने हत्या का लगाया आरोप

घर में रोती बिलखती महिलाएं

Bihar: कैमूर जिले के मोहनियां थाना क्षेत्र अंतर्गत उसरी गांव में शनिवार को एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला है। मृतका की पहचान उसरी गांव निवासी विकास कुमार की पत्नी चांदनी देवी के रूप में की गई है। ससुराल वालो के द्वारा इसे आत्महत्या बताया जा रहा है। जबकि मृतका के पिता का आरोप है कि उसके पुत्री की ससुराल वालों ने हत्या की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मोहनियां थाना
मोहनियां थाना

मृतका के पिता शिवजटी पासवान ग्राम व थाना इलियां जिला चंदौली यूपी ने मोहनिया थाना में दिए गए आवेदन में लिखा है कि उसकी पुत्री की शादी वर्ष 2022 में उसरी के सुरेश पासवान के पुत्र विकास कुमार से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। उसे घर में बंद कर मारते पीटते थे। खाना भी नहीं देते थे। आवेदन में मृतका के पति विकास कुमार, ससुर सुरेश पासवान, सास सम्भौता देवी, देवर विवेक पासवान व विनय पासवान को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।

बिहार कैबिनेट के 30 फैसले: युवाओं की ट्रेनिंग से सौर ऊर्जा और हरित हाइड्रोजन तक बड़े निर्णय

‘जहां विपक्ष जीता, वहां चुनाव आयोग पर सवाल क्यों नहीं?’ चिराग पासवान ने साधा निशाना

ट्रेन में यात्री का बैग लेकर उतरते ही पकड़ा गया बदमाश, 72 हजार नकद और तीन मोबाइल बरामद

गंभीर आरोपों पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- जांच में दोषी मिला तो मंत्री पर होगी सख्त कार्रवाई

गांवों में अब मनमानी नहीं चलेगी, विज्ञापन से लेकर भवन निर्माण तक पंचायतों की होगी सीधी निगरानी

सोनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा हरिहरनाथ के दरबार में टेका माथा; बिहार की खुशहाली की कामना

बिहार में केंद्र योजनाओं पर सख्ती: एम्स दरभंगा से लेकर औद्योगिक क्लस्टर तक डेडलाइन तय, अफसरों को स्पष्ट चेतावनी

बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर: नीतीश का इस्तीफा, सम्राट चौधरी होंगे नए मुख्यमंत्री

प्रशांत किशोर का बिहार सरकार पर तीखा हमला, बोले– आर्थिक संकट के बहाने हट सकती है शराबबंदी

‘दारू-बालू में मदहोश है सरकार’: तेजस्वी यादव का NDA पर तीखा प्रहार, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

आवेदन में लिखा है कि उक्त लोगों ने गला दबाकर उसकी पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद साड़ी में बांधकर पंखे में लटका दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर मोहनिया के थानाध्यक्ष प्रियेश प्रियदर्शी ने बताया कि उसरी गांव में एक विवाहिता का शव पंखे से लटकता मिला। उसके पिता के आवेदन पर पति,सास,ससुर व दो देवरों के विरुद्ध प्रथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।

नवी मुंबई की करोड़ों की हेराफेरी का कनेक्शन सारण के गांव तक, दो सगे भाई गिरफ्तार

सायरन और फर्जी पुलिस वर्दी का खेल, ज्वेलर्स को अगवा कर लूटे लाखों के गहने

DPO पर लाखों की वसूली के आरोप, DM ने बैठाई हाई-लेवल जांच

यूजीसी बिल विवाद: पीएम पर अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक पुलिस की हिरासत में

दिनदहाड़े शिक्षक का हुआ अपहरण, जाँच में जुटी पुलिस

पुलिस ने गांजा तस्करी का किया भंडाफोड़, देवर-भाभी सहित दो गिरफ्तार

रामजानकी मंदिर चोरी केस में पुलिस सख्त,1 एएसआई निलंबित

धन्नी धर्मनाथ मंदिर में हुए चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 1 गिरफ्तार

एसटीएफ–पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी घायल, किया गया गिरफ्तार

पुलिस लाइन के पास युवक की गोली मार हत्या, मचा हड़कंप

Exit mobile version