Home मुजफ्फरपुर लूटपाट के दौरान जेई व शिक्षक की हत्या करने वाले दो अपराधी...

लूटपाट के दौरान जेई व शिक्षक की हत्या करने वाले दो अपराधी पुलिस से मुठभेड़ में हुए घायल

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर व काजीमोहम्दपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट के दौरान शिक्षक व जूनियर इंजीनियर की हत्या करने वाले दो अपराधी मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली से हुए घायल। जिसके बाद दोनाें अपराधियों को  पुलिस की अभिरक्षा में एसकेएमसीएच में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। एसएसपी राकेश कुमार के द्वारा इसकी पुष्टि की गई है। एसएसपी के द्वारा बताया गया कि जेई व शिक्षक से लूटे गए मोबाइल इन दोनों के पास से जब्त किए गए है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि सोमवार की सुबह अहियापुर चौराहे के निकट शिक्षक गोपाल कुंवर की लूट के दौरान चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके पूर्व शनिवार की सुबह काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के सर्किट हाउस रोड आर्मी कैंप इलाके में लूट के दौरान ही निजी कंपनी में कार्यरत जूनियर इंजीनियर सकरा फरीदपुर के मो. हारिस की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई थी। दोनों घटनाओं के मिले फुटेज में अपराधियों के उम्र, तस्वीर व हुलिए एक ही जैसे लग रहे थे। इसके आधार पर पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही थी। इसी दौरान बुधवार की देर रात बखरी के समीप अपराधियों ने पुलिस को देख गोली चलाई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई।

प्लाईवुड फैक्ट्री जा रही महिला को हाईवा ने कुचला, मौके पर मौत; चार बच्चों के सिर से उठा मां का साया

डिड़खिली टोल पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कंटेनर से 29 मवेशी बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार

कैमूर में चोरी के मामलों का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक और 25 लीटर चोरी का पेट्रोल भी बरामद

धनेछा स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आई 14 वर्षीय बालिका, मौके पर मौत

दुर्गावती में एक ही दिन सड़क हादसों की बाढ़, चार की मौत और पांच घायल

कैमूर में दर्दनाक हादसा: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत, परिवार में मचा कोहराम

सर्पदंश से महिला की मौत, अस्पताल से रेफर होने के बाद झाड़फूंक में उलझे परिजन

जमीन विवाद ने ली जान: कैमूर में पारिवारिक संघर्ष बना खूनी, लाठी-डंडों से पीटकर अधेड़ की हत्या

NH-19 पर भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रिश्तेदार घायल

कैमूर में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा शिकंजा: दो थाना क्षेत्रों में 29 मवेशी बरामद, 5 तस्कर गिरफ्तार

इसी दौरान पुलिस की गोली दोनों अपराधी के पैर में लगी है। घायल अपराधी में पंकज और विकास शामिल है। ये दोनों अहियापुर इलाके के रहने वाले बताए गए है। इनके पास से जेई व शिक्षक से लूटे गए मोबाइल जब्त किए गए है। आपको बता दें कि घटना के बाद पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों घटनाओं में अपराध का तरीका एक ही जैसा मिला था। इसके कारण एक ही गिरोह के अपराधियों पर संदेह जताया जा रहा था। मामले में विभिन्न जगहों पर छापेमारी के दौरान 10 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया था। इसके आधार पर पुलिस जब बखरी मोर मेडिकल ओवरब्रिज के समीप पहुंची तो अपराधियों द्वारा गोलियां चलाई गई। इसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस की ओर से भी फायरिंग की गई। इसी में दोनों अपराधी घायल हो गए।

सोशल मीडिया पोस्ट पर कार्रवाई: ट्रंप के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

दुल्हन का बड़ा फैसला: नशे में धुत दूल्हे को ठुकराया, खाली हाथ लौटी बारात

एटीएम में फंसा कार्ड बना जाल, 4.82 लाख की साइबर ठगी से हड़कंप ‘मदद’ के नाम पर फंसाया, खाते से साफ हो गई बड़ी रकम

मांझी का बयान, हनुमान जी को जनजातीय देवता बताया

सम्पति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारा गोली, स्थिति गंभीर

विद्यालय में जमकर हंगामा, प्रधानाध्यापक पर गंभीर आरोप

10 दिनों से लापता युवक ही हत्या, जानवर नोच खाए शव

चुंगी वसूली को लेकर एजेंट ने मारा मुक्का, मौके पर ही मौत, सब्जी बेचने पहुंचे थे काको बाजार

तेजस्वी का नाम सुन भड़के तेज प्रताप यादव, जनता को दी नसीहत

बस की सीट के निचे टूटे फर्श से गिरा मासूम, दबकर मौत

 

 

 

 

Exit mobile version