Home जहानाबाद सम्पति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारा गोली, स्थिति गंभीर

सम्पति विवाद को लेकर पुत्र ने पिता को मारा गोली, स्थिति गंभीर

राजू कुमार को छाती, पेट और पैर में कुल चार गोलियां लगी हैं।

घायल का इलाज होते हुए।

Bihar: जहानाबाद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। काको थाना क्षेत्र के मिश्र बीघा गांव में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां एक बेटे ने अपने ही पिता पर गोली चला दी। इस घटना में पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शनिवार की बताई जा रही है। घायल व्यक्ति की पहचान राजू कुमार के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत जहानाबाद सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना स्थित पीएमसीएच रेफर कर दिया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS Newsसदर अस्पताल में इलाज कर रहे चिकित्सक डॉ. अंबर के अनुसार राजू कुमार को छाती, पेट और पैर में कुल चार गोलियां लगी हैं। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है और डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में इलाज कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी पुत्र रोशन कुमार अपने एक दोस्त के साथ मौके पर पहुंचा और पिता से विवाद के बाद अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही राजू कुमार वहीं गिर पड़े। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

स्थानीय लोगों का कहना है कि राजू कुमार की दो शादियां हुई थीं और दोनों परिवारों के बीच पहले ही संपत्ति का बंटवारा कर दिया गया था। हालांकि, पहली पत्नी का बेटा रोशन कुमार इस बंटवारे से संतुष्ट नहीं था। वह लगातार दो महीने से दोबारा संपत्ति बांटने का दबाव बना रहा था, जिसे पिता ने स्वीकार नहीं किया। इसी बात से नाराज होकर रोशन ने यह खौफनाक कदम उठाया। ग्रामीणों ने आरोपी के साथ मौजूद युवक की पहचान रितेश कुमार के रूप में की है। फिलहाल काको थाना पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को पकड़ लिया जाएगा और कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version