Home मुजफ्फरपुर पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़, एक अपराधी को लगी गोली

Bihar: मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाने की पुलिस की अभिरक्षा से भागे 2 अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के दौरान बुधवार को पुलिस की अपराधियों के साथ मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की एक गोली एक अपराधी विवेक कुमार को लग गई। वही अपराधियों के द्वारा भी गोली से पुलिस का वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। पुलिस ने घायल अपराधी को गिरफ्तार कर साहेबगंज पीएचसी में भर्ती कराया। जंहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया है। एसएसपी राकेश कुमार ने भी एक अपराधी  की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

NS News

ज्ञात हो की सोमवार को एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में साहेबगंज इलाके से विवेक और विक्की नामक दो शातिर अपराधियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही थी। इसी बीच मंगलवार की सुबह शौच जाने के दौरान चौकीदार और ओडी में तैनात पुलिस पदाधिकारी को घायल कर दोनों अपराधी चाहरदीवारी फांद भाग निकले। इस दौरान पुलिस के साथ अपराधियों की धक्का-मुक्की भी हुई। दोनों अपराधियों के भागने की जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गई। एसएसपी के निर्देश पर सरैया एसडीपीओ कुमार चंदन के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

सराय रेलवे फाटक पर मिला संदिग्ध कैमरा, बिना अनुमति लगाए गए उपकरण से रेलवे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली धमाके में समस्तीपुर के युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

कोल्ड ड्रिंक में जहर मिला पिता ने पहले बच्चों को पिलाया फिर स्वयं पिया, तीनों की मौत

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार

10 करोड़ लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा, 3 किलो सोना के साथ 13 गिरफ्तार

शव लेकर आ रही एम्बुलेंस मछली लदे पिकअप से टकराई, 5 की मौत 1 घायल

छापेमारी के दौरान एसटीएफ एवं अपराधियों के बीच मुठभेड़

समस्तीपुर कोर्ट परिसर से 4 कुख्यात कैदी फरार, छापेमारी जारी

BJP नेता शाहनवाज हुसैन को जान से मारने की मिल रही धमकी

इसके बाद सूचना संग्रह कर छापेमारी शुरू की गई। इसी क्रम में पूर्वी चंपारण जिले की सीमा के पास रामपुर भिखनपुरा चौर में अपराधियों  के शरण लेने की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। पुलिस को देखते ही अपराधियों की ओर से फायरिंग की गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमे एक गोली अपराधी विवेक को लगी। उसके पैर में गोली लगी है। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पिछले चार दिनों में अपराधियों के साथ मुठभेड़ की जिले में यह दूसरी घटना है। इससे पूर्व कांटी इलाके में बैंक लूटने आए अपराधियों की गिरफ्तारी के दौरान मुठभेड़ हुई थी। इसमें भी एक बदमाश के पैर में गोली लगी थी। दोनों मामले में अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी चल रही है।

11 और 12 दिसंबर को होगा माँ मुंडेश्वरी महोत्सव-2026, भगवानपुर धर्मशाला परिसर में सजेगा सांस्कृतिक मंच

प्रधानमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोपी 48 घंटे में चिन्हित, कार्रवाई शुरू

आलू के झोले में छिपाकर लाई गई 300 ग्राम हेरोइन, 40 से 50 लाख कीमत एक गिरफ्तार

पटना की राह में मौत बनकर दौड़ा हाइवा, बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

मरीजों की जिंदगी बचाने वाली एंबुलेंस बनी शराब तस्करी का ठिकाना, गुप्त तहखाने से 153.750 लीटर शराब बरामद

छठ पर्व से पहले खाद्य सुरक्षा पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, गुड़ फैक्ट्री से 250 बोरी स्टॉक जब्त

कैमूर में भूमि सर्वेक्षण विभाग पर गंभीर आरोप, अमीनों ने खोला मोर्चा; वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर कैमूर में चार दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न, अब दूसरे चरण की तैयारी तेज

SC-ST अत्याचार अधिनियम के तहत चैनपुर और नुआंव के दो मृतकों के आश्रितों को मिलेगी 8 हजार मासिक पेंशन

एनएच-19 पर डंपर की एक लापरवाही से मच सकती थी बड़ी तबाही, पर्यटक बस ठेले में घुसी

 

 

Exit mobile version